RBI : रिजर्व बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, घटाई गई होम लोन की ब्याज दरें

RBI
RBI

RBI : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने देश के जनता को बड़ी खुशखबरी दी है। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के द्वारा देश के करोड़ों होम लोन बायर्स को बड़ी राहत दी गई है और होम लोन में कटौती कर दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया MPC के द्वारा रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती की गई है।

RBI ने ब्याज दरों में की कमी

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के रेपो रेट 6.50 पर्सेंट से कम होकर 6.25 परसेंट हो गई है। 56 महीने बाद यानी की 2020 के बाद अब होम लोन की दरों में कमी की गई है।लगभग 2 साल से रेपो दरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा की यह पहले आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग है जिसमें पहली बार में ही उन्होंने लोगों को बड़ी राहत दे दी है।

56 महीने बाद ब्याज दरों में आई कमी

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 56 महीने के बाद रिपोर्ट में कटौती की गई है।रेपो रेट में कटौती होने के बाद अब आम जनता को काफी राहत मिलने वाली है।सूत्रों की माने तो होम लोन की ईएमआई अब काम हो जाएगी।अभी कुछ समय पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 लख रुपए तक की सैलरी पर टैक्स न लगाने का फैसला लिया था। अब दूसरी तरफ रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने भी बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में कमी कर दी है।

Also Read:Betul Fire News: Video: देखते ही देखते आग का गोला बनी कार, कार में सवारों ने कूदकर बचाई जान

लंबे समय से लोग रेपो रेट में कमी करने की मांग कर रहे थे।एपीसी के 6 सदस्यों में से एक दो सदस्य पिछले कुछ मीटिंग से रेपो रेट के दरों में कटौती करने का समर्थन कर रहे थे।केंद्र सरकार की तरफ से भी रेपो रेट कम करने का दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद अब नए गवर्नर संजय मल्होत्रा मेरे पिट में कमी करने का बड़ा फैसला लिया है।

Also Read:MP News: एमपी के 1200 से अधिक लोकेशनो पर जमीनों की कीमतों में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, 250 गुना बढ़ सकते हैं प्लॉट के रेट

QUS: रेपो रेट में कमी होने से आम जनता पर क्या होगा असर?

ANS: रेपो रेट में कमी होने से आम जनता को काफी लाभ मिलने वाला है। इससे ब्याज दरों में कमी हो जाएगी और आम जनता के ऊपर बोझ नहीं होगा।

QUS: क्यों कम किया गया है रेपो रेट?

ANS: लंबे समय से आरबीआई के कुछ सदस्यों के द्वारा रेपो रेट में कमी करने की मांग की जा रही थी और केंद्र सरकार के द्वारा भी दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद रेपो रेट को कम कर दिया गया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button