Betul Samachar: हम्मालों की हड़ताल से दोपहर तक खरीदी रही बंद
Betul Samachar: Shops remained closed till noon due to hammer strike.

एसडीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटे, मंडी के सामने लगी वाहनों की लंबी कतार
Betul Samachar: बैतूल। कृषि मंडी में तुलाई के रेट बढ़ाए जाने को लेकर हम्मालों ने काम बंद कर हड़ताल शुरु कर दी। हड़ताल के कारण किसान परेशान हो गए। मंडी गेट से एक किमी से अधिक दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थीं। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव कहार मंडी पहुंचे और उन्होंने हम्मालों को उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर से मंडी में खरीदी प्रारंभ हुई। कृषि उपज मंडी बडोरा में कार्यरत हम्मालों ने बुधवार शाम से ही हड़ताल शुरु कर दी। हम्मालों की मांग थी कि तुलावटी के रेट बढ़ाए जाएं। कई दिनों से रेट नहीं बढ़ाए गए। दाम बढ़ाए जाने के संबंध में हम्मालों ने काम बंद कर दिया। मंडी में गुरुवार अलसुबह से ही किसानों ने उपज आना शुरु हो गई। मंडी गेट से वाहनों की कतार लगना शुरु हो गई। इधर आठनेर रोड पर फोरलेन तक, बैतूल बाजार मार्ग और बैतूल की ओर माचना ब्रिज तक सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
किसान मंडी में होते रहे परेशान
हम्मालों की हड़ताल के कारण मंडी में दोपहर तक काम बंद रहा। सुबह से मंडी में उपज लेकर पहुंचे किसान परेशान होते रहे। किसान अधिकारियों से खरीदी प्रारंभ होने के संबंध में पूछताछ करते रहे, लेकिन अधिकारी भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे थे। सुबह से उपज लेकर आए किसान ठंड में ठिठुरते रहे और खरीदी शुरु होने का इंतजार करते रहे। जब दोपहर में हम्मालों ने अपनी हड़ताल खत्म की और काम पर लौटे, वैसे ही किसानों ने राहत की सांस ली। हम्मालों के काम शुरु करते ही एक-एक करके वाहनों को मंडी परिसर में प्रवेश दिया गया। दोपहर बाद तुलाई जरूर शुरु हो गई, लेकिन सभी किसानों की उपज शाम तक खरीदना मुश्किल है। ऐसे में किसानों को मंडी परिसर मे ंही रात गुजारनी पड़ सकती है। हड़ताल के बारे में किसानों को पहले से नहीं थीं और कारण किसान उपज लेकर मंडी पहुंच गए थे। मंडी पहुंचते ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर तक होते रही मान-मनौव्वल
हम्मालों के काम बंद करने की जानकारी मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने हड़ताल पर गए हम्मालों से चर्चा की। मंडी परिसर में हम्मालों, व्यापारियों के साथ बैठक ली, जिसमें मंडी सचिव शीला खातरकर भी मौजूद रही। अधिकारियों ने हम्मालों की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। हम्मालों का कहना है कि वर्षों से तुलावटी के दाम बढाए जाने की मांग की रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग पूरी करेंगे। अभी वे काम पर लौट जाएं। आश्वासन के बाद गुरुवार दोपहर से मंडी में खरीदी प्रारंभ हो सकी। इसके अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
इनका कहना…
हम्मालों ने तुलावटी के दाम बढ़ाने के लिए काम बंद कर दिया था। हम्मालों की मांगों को मान लिया है। दोपहर से मंडी में कामकाज शुरु कर दिया गया है।
राजीव कहार, एसडीएम बैतूल




