Betul News : थाने का कबाड़ कबाड़ी के हवाले कर रहा था हवलदार

Betul News: Havaldar was handing over the junk of the police station

सवाल किया तो बोला सफाई करवा रहा हूँ?

Betul News : (बैतूल)। पुरानी कहावत है कि जब बागुड़ ही खेत खाना शुरू कर दे तो खेत का सत्यानाश होना तय है। यही कहावत आज शनिवार कोतवाली थाने में तब चरितार्थ हो गयी जब थाना परिसर में रखा जप्ती का सामान बेचते एक हवलदार पकड़ा गया।  जब हवलदार ने अपनी चोरी पकड़ा में आते देखा तो बहाना कर बोला कि, मैं तो परिसर की सफाई करवा रहा हूँ, जबकि कोतवाली थाने के आस पास मौजूद लोगों का कहना है कि, हवलदार जब चाहे कबाड़ी को बुलवाकर जप्ती का सामान बेच देता है, पिछले तीन दिनों से पिकअप में भरकर जब्ती का कबाड़ कबाड़ी के हवाले किया जा रहा है।

मामला आज सुबह कोतवाली थाने का है, जहाँ सुबह सुबह कबाड़ी द्वारा लाया गया पिकअप वाहन जप्त की गई बाइक और जब्ती के ही चौपहिया वाहनों की आड़ में लगी हुई थी। कोतवाली में पदस्थ हवलदार विनायक राव जप्तशुदा गाड़ी के चेचिस पिकअप में डलवा रहा था।  पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 05, जी,7693 में गाड़ियों के चेचिस रखे हुए थे तथा पास ही रखी एक टूटी मोटरसाइकिल को कबाड़ी डालने की फिराक में थे तभी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।जिन्हें देखते ही हवलदार के तेवर बदल गए और हवलदार सफाई करवाये जाने का बहाना करने लगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त हवलदार पिछले 3 दिनों से इसी कबाड़ियों  को थाने  बुलाकर जप्तशुदा सामान बेच रहा था। अब इसी तरह थाने से जप्तशुदा सामान पुलिस कर्मचारियों ही द्वारा बेचा जा रहा है इससे तो साफ जाहिर होता है की थाने में भी आमजन के जप्तशुदा सामान पुलिस की सुरक्षा में भी सुरक्षित नही है। जिले के प्रमुख  कोतवाली थाने में जप्त की गई मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों जांच की जाए तो पता लग सकता है कि, थाने से अब तक कितना कबाड़ कबाड़ी को बेचा गया है। पुलिस अधिकारियों को इसकी जांच करानी चाहिए।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button