Betul News: बैतूल के लोगों को अब 25 की बजाए 22 हजार में मिलेगा रेत का डंपर

Betul News: People of Betul will now get sand dumper for Rs 22 thousand instead of Rs 25.

डंपर संचालकों की नाराजगी के बाद खनिज अधिकारी ने ठेकेदार और डंपर चालकों की बैठक में लिख निर्णय

Betul News: बैतूल। बैतूल के लोगों के लिए राहत की खबर है कि अब उन्हें रेत का डंपर 25 हजार के बजाए 21-22 हजार में मिलेगा। यह कवायद पिछले दिनों डंपर यूनियन की नाराजगी सामने आने के बाद विधायक के निर्देश पर खनिज अधिकारी ने डंपर यूनियन- रेत ठेकेदार की बैठक में सहमति बनने के बाद डंपर यूनियन ने रेत के दामों में कमी कर दी है। इससे मकान बनाने वाले लोगों को राहत मिल जाएगी। अब नदियों से ठेकेदार के माध्यम से रेत लाने पर 35 के बजाए 32 रुपए और स्टॉक से रेत लेने पर डंपर संचालकों को 41 के बजाए 38 रुपए घनफीट के दाम देना पड़ेगा।

बैतूल में रेत ठेकेदार और डंपर यूनियन के बीच पिछले कई दिनों से मतभेद चल रहे हैं। रेत ठेकेदार द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद डंपर संचालकों को रेत परिवहन में काफी दिक्कतें हो रही थी। रेत के दाम बढ़ने की ही वजह थी कि कई लोग अभी मकान बनाने के बावजूद रेत परिवहन नहीं कर रहे थे। इससे डंपर संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। डंपर यूनियन ने पिछले दिनों विधायक हेमंत खंडेलवाल से मिलकर रेत ठेकेदार द्वारा रेत के दाम बढ़ाए जाने पर अपनी नाराजगी विधायक हेमंत खंडेलवाल के सामने जाहिर की थी। सभी ने समस्या का निराकरण नहीं होने पर हड़ताल पर भी जाने की चेतावनी दी थी।

इस दौरान डंपर यूनियन के राजकुमार दीवान, रीतेश पवार, नारायण पवार, प्रणय पाठक, सोमेश त्रिवेदी, सचिन पवार, राजू गावंडे, दादू मिश्रा, छोटू वाघ, सचिन पवार, विकास कनाठे, सन्नी श्रीवास्तव, तौफिक खान, गब्बू साहू, कृष्णा गायकी, निकलेश हारोड़े आदि ने विधायक हेमंत खंडेलवाल को समस्या बताई थी। इसके बाद उन्होंने खनिज अधिकारी को समस्या के निराकरण के लिए कहा था।

डंपर यूनियन ने दिखाई एकता

बताया जाता है कि विधायक से मिलने के पहले डंपर यूनियन ने अपनी एकता दिखाते हुए रेत के दाम बढ़ने का विरोध जताया। इसके लिए सभी ने बैठक की, फिर विधायक हेमंत खंडेलवाल से मिलने गए। यूनियन की बैठक में निर्णय लिया कि ठेकेदार से मिलने कोई भोपाल नहीं जाएगा। ठेकेदार को यदि इस मामले में चर्चा करना है तो बैतूल आकर ही खनिज अधिकारी के सामने सारी बातें होगी। सभी ने एकजुट होते हुए निर्णय लिया कि रेत ठेकेदारों के साथ सौहाद्रपूर्ण चर्चा होगी, यदि सहमति नहीं बनती है तो रेत यूनियन के सभी पदाधिकारी अपने डंपर खड़े कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

खनिज अधिकारी ने निभाई मध्यस्थता की भूमिका

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में डंपर यूनियन की समस्या देखते हुए खनिज अधिकारी मनीष पालेवार से चर्चा कर बीच का रास्ता निकालने के निर्देश दिए। पिछले दिनों पालेवार ने ठेकेदार के मैनेजर सतीष जादौन के साथ अपने कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में डंपर यूनियन के सभी लोगों को बुलाया। बैठक में तय हुआ कि इस तरह की बैठक में जो भी निर्णय होगा, उसका सभी पालन करेंगे। बैठक में निर्णय हुआ कि यूनियन के सभी सदस्य अपनी बात खुलकर रखेंगे। रेत के दाम बढ़ने-घटाने पर ठेकेदार पर पूर्व में अवगत कराया जाएगा। सौहाद्रपूर्ण माहौल में बैठक के बाद डंपर यूनियन ने अपनी हड़ताल भी स्थगित कर दी है।

ऐसे मिलेगी इन लोगों को रेत

पूर्व में रेत के दाम लोगों को 25 हजार प्रति डंपर के हिसाब से चुकाना पड़ रहा था, लेकिन ठेकेदार और डंपर यूनियन के पदाधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद अब लोगों को 21 से 22 हजार रुपए में डंपर मिल जाएगा। इसमें चार सौ घनफीट रेत आएगी। यदि ठेकेदार स्टॉक से रेत लेता है तो उसे 38 रुपए घनफीट ठेकेदार को चुकाना पड़ेगा। यदि नदी से रेत लाते हैं तो 32 रुपए घनफीट के हिसाब से ठेकेदार को देने पड़ेंगे। यह रेट 6 टायर के डंपरों के लिए तय किया गया है। इसी तरह ट्रैक्टरों से 7 से 8 हजार की जगह अब 6 हजार रुपए प्रति ट्राली के हिसाब से रेत मिल जाएगी।

इनका कहना….

रेत ठेकेदार और डंपर यूनियन के बीच दाम को लेकर कुछ मतभेद थे। सभी की बैठक करवाकर आपसी तालमेल बना लिया है। अब रेत के दाम कम करने का निर्णय लिया गया है।

मनीष पालेवार, उपसंचालक खनिज बैतूल

रेत ठेकेदार रेत के लगातार दाम बढ़ा रहे थे। इससे डंपर यूनियन का कारोबार चौपट हो गया था। हमने हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम देकर विधायक से मुलाकात की थी। इसके बाद खनिज अधिकारी के साथ बैठक हुई है। ठेकेदार ने रेत के दाम कम कर दिए है, इसलिए हड़ताल रद्द कर दी गई है।

राजकुमार दीवान, अध्यक्ष डंपर यूनियन बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button