Betul Leopard Video: सारणी की रिहायशी एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

रेंजर ने दिए मुनादी के आदेश, वन विभाग की टीम सर्चिंग में जुटी

कालीदास चौरासे।। सारनी।। शहर के एबी टाइप कॉलोनी में शावक के साथ तेंदुआ दिखाई दिया है। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा अधिकारी राघव, रेंजर एस नायक वन मले के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुआ और शावक को कॉलोनी से सटे जंगल में देखते ही मुनादी के आदेश दिए। रेंजर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से संपर्क करके मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी और नगर पालिका को सुरक्षा की दृष्टि से मुनादी कराने की बात कही।

रेंजर नायक ने कालोनी के लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर नहीं निकले। जब भी बाहर निकले 4-5 की संख्या में निकले। वन्य जीव संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाज सेवी आदिल खान ने बताया एबी टाइप कॉलोनी में अक्सर जंगली जानवरों की मूवमेंट बनी रहती है। इनकी सुरक्षा के लिए कालोनी को तीन तरफ से फेंसिंग करने की आवश्यकता है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button