Betul Samachar: खबर का असर: बसस्टैंड का काम फिर युद्ध स्तर पर शुरू, बिजली कंपनी ने दिया 5 घंटे का परमिट

Betul Samachar: Bus stand work started again on war footing, electricity company gave 5 hours permit

सांझवीर की खबर के बाद जागे नपा और बिजली कंपनी के अधिकारी

Betul Samachar: बैतूल। शहर के प्रमुख बसस्टैंड से लल्ली चौक तक बनाई जा रही टू लेन सड़क की बदहाल स्थिति और बीच सड़क में खड़े पुराने बिजली पोल व ट्रांसफार्मर को लेकर सांझवीर टाइम्स में प्रकाशित समाचार के बाद नगर पालिका और बिजली विभाग हरकत में आ गए हैं। खबर प्रकाशित होने के दूसरे ही दिन मंगलवार को कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। बिजली कंपनी ने नगर पालिका को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का 5 घंटे का परमिट दिया है। इस अवधि में पेड़ों की छंटाई और बिजली लाइन की शिफ्टिंग की जा रही है, ताकि ट्रांसफार्मर हटाने के तुरंत बाद कनेक्शन जोड़े जा सकें। नपा विद्युत शाखा के प्रभारी अमित सक्सेना के अनुसार, प्रयास किए जा रहे हैं कि आज ही कार्य पूर्ण हो जाए, अन्यथा बुधवार को पुन: अल्प अवधि का परमिट लिया जाएगा।

निर्माण कार्य में आई तेजी

बसस्टेंड से लल्ली चौक तक एक साइड की लेन का काम ठेकेदार द्वारा पूरा कर लिया गया है। सड़क के मध्य में डिवाइडर रखवाए जा चुके हैं और उनकी फिक्सिंग का कार्य चल रहा है। पुराने बिजली पोल और ट्रांसफार्मर की लाइनें नए पोलों पर शिफ्ट की जा रही हैं। ज्योति टॉकीज के सामने स्थित ट्रांसफार्मर को आज ही हटाए जाने की योजना है।

स्थानीय नागरिकों ने ली राहत की सांस

काम में आई तेजी को देखकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने संतोष जताया है। उनका कहना है कि मीडिया द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद ही अधिकारी सक्रिय हुए हैं। नागरिकों को उम्मीद है कि जल्द ही यह मार्ग सुरक्षित और सुचारू हो जाएगा। यह मार्ग केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि शहर में यातायात के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

इनका कहना….

नपा अधिकारियों का कहना है कि इस योजना पर पहले से कार्य चल रहा था, लेकिन अब प्रक्रिया को गति दी गई है ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

अमित सक्सेना, विद्युत शाखा प्रभारी नपा, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button