Betul Ki Khabar: कृषि भूमि खरीदी मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर, पुलिस ने बिना जांच के बना दिया आरोपी
Betul Ki Khabar: FIR against BJP leader in agricultural land purchase case, police made him accused without investigation

Betul Ki Khabar: बैतूल। भाजपा के नेता जुबेर पटेल सहित दो अन्य के खिलाफ खेड़ी पुलिस चौकी में मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तो मामला दर्ज कर किया, लेकिन भाजपा नेता का दावा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के मामला दर्ज किया है। जबकि आवेदक की शिकायत मिलने के बाद घटना की जांच किया जाना था। पूरा मामला कृषि भूमि की खरीद फरोख्त से जुड़ा हुआ है। जिसका प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इसी प्रकरण को लेकर फरियादी अजय पटने द्वारा चौकी में झूठी रिपोर्ट कर मारपीट का आरोप लगाया गया है।
जमीन पर मिला स्टे, बावजूद कराया जा रहा सीमांकन
पूरे मामले को लेकर प्रकरण में आरोपी बनाए इरफान सिद्दकी ने बताया कि उनके द्वारा गुलाब राव से कृषि जमीन का सौदा कर बयाना चि_ी की गई थी। कब्जा भी दे दिया गया था, लेकिन बाद में यही जमीन गुलाबराव ने अजय पटने को बेच कर रजिस्ट्री भी कर दी। इस मामले को हमारे द्वारा कोर्ट में दाखिल कराया गया था। कोर्ट के आदेश के मुताबिक यथा स्तिथि बनाते हुए स्टे आर्डर पारित किया गया है। कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन होने के बावजूद तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारीयों द्वारा जमीन का सीमांकन कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। जो सीधे सीधे कोर्ट स्टे आर्डर की अवमानना प्रतीत हो रहा है। इससे रूष्ट होकर अजय पटने द्वारा मेरे पुत्र जुबेर सहित मुझ पर मारपीट किये जाने की झूठी रिपोर्ट करवाई गई है।
चार धाराओं में पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस मामले के सामने आने के बाद फरियादी अजय पटने की शिकायत पर पुलिस ने खेड़ी चौकी में प्रकरण दर्ज किया है। विवेचक प्रवीण पचौरी ने बताया कि, अजय पटने की शिकायत के आधार पर इरफान सिद्धकी, जुबेर सिद्दकी और संजय नावँगे के खिलाफ बीएनएस की धारा 296-115(2)-351(2)-3(5)के तहत मामला दर्ज किया गया है।




