वीडियो : स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही दानापुर एक्सप्रेस तो यात्रियों ने स्टेशन पर बरपाया हंगामा, आरपीएफ और जीआरपी की समझाइश के बाद माने यात्री, 2 घण्टे बाद रवाना हुई ट्रेन

Betul News: Danapur Express stood at the station for two hours, then the passengers created ruckus at the station, after the advice of RPF and GRP, the passengers agreed, the train left after 2 hours

 वीडियो : स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही दानापुर एक्सप्रेस तो यात्रियों ने स्टेशन पर बरपाया हंगामा, आरपीएफ और जीआरपी की समझाइश के बाद माने यात्री, 2 घण्टे बाद रवाना हुई ट्रेनBetul News: (बैतूल)। बैंगलूरू से दानापुर जाने वाली पटना एक्सपे्रेस को तीन नंबवर प्लेटफार्म पर दो घंटे तक रोकना बैतूल स्टेशन प्रबंधन को भारी पड़ गया। ट्रेन में सवार में यात्रियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी ने मोर्चा संभाला। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

यहां देखें वीडियो…..

बताया जा रहा है कि बैंगलूरू से दानापुर जाने वाली पटना एक्सप्रेस शाम ६ बजे बैतूल पहुंच गई थी। बैतूल आने पर ट्रेन को बैतूल स्टेशन प्रबंधन ने प्लेटफार्म तीन पर खड़ा किया। इसके बादे दो नंबर प्लेटफार्म से एक नहीं बल्कि तीन-चार सुपरफास्ट ट्रेनें गुजर गई। यात्रियों को माजरा समझ नहीं आया कि बैंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस को आखिर बैतूल में इतनी देर क्यों रोका गया। अंत में यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर हंगामा करने लग गए। ट्रेन के गार्ड ने मामले की सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी। स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

यात्रियों ने आधा घंटा किया हंगामा

दो घंटे तक ट्रेन को रोकने के कारण यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर आधा घंटा तक जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि ट्रेन में खाने पीने का सामान नहीं मिल रहा है और तो और शौचालय में गंदगी से सब परेशान है। इसके बाद बैतूल में ट्रेन को दो घंटे तक रोका गया। यात्रियों को स्टेशन प्रबंधक ने समझाइश दी कि रेलवे के नियमानुसार सुपर फास्ट ट्रेनों को निकालने के लिए हाल्ट वाली ट्रेनों को रोका जाता है। आरपीएफ टीआई केबी सिंह ने भी यात्रियों को समझाइश दी। इसके बाद करीब ७.३० बजे ट्रेन रवाना हुई।

वीडियो : स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही दानापुर एक्सप्रेस तो यात्रियों ने स्टेशन पर बरपाया हंगामा, आरपीएफ और जीआरपी की समझाइश के बाद माने यात्री, 2 घण्टे बाद रवाना हुई ट्रेन

इनका कहना….ट्रेन को अ

धिक समय तक रोके जाने से यात्रियों ने हंगामा किया था। उन्हें समझाइश दी गई, तब वे मान गए इसलिए किसी पर मामला कायम नहीं किया।

– केबी सिंह टीआई, आरपीएफ बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button