Politics: राजनीतिक हलचल: गबन कांड ने किस माननीय की क़िस्त की टेंशन बढ़ाई?? टीम बी को लेकर पीसीसी चीफ के मायने के बैतूल में क्या निकल रहे मायने??? किस नेताजी की बीच चौराहे पर हुई जुबानी जंग, किसने की मध्यस्थता???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम राजनीतिक हलचल में……

Politics: Political stir: The embezzlement case has increased the tension of which honorable's installment??

गबन कांड ने बढ़ाई माननीय की किस्त की झंझट

राजनैतिक गलियारों में इन दिनों एक माननीय की लग्जरी फार्चुनर कार किस्त की झंझट को लेकर खूब चर्चा चल रही है। खबर है कि कुछ माह पहले उपकृत होकर माननीय ने फार्चुनर ले ली थी, इसकी बकायदा 50 हजार रुपए किस्त भी बनाई गई। इस किस्त को वर्तमान में गबन कांड के सूत्रधार द्वारा 10 पंचायतों से 5-5 हजार रुपए लेकर जमा किए जाने की चर्चा लंबे समय से थी, लेकिन इस कांड के सामने आने के बाद अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी सिर फेर रहे हैं। हालांकि माननीय के बारे में कहा जा रहा है कि इसी वजह इस घोटाले में चुप्पी साधे बैठे थे, लेकिन मामला सिर के ऊपर जाने के बाद दो शब्द कहना ही पड़ गया, लेकिन उन्हें अभी भी डर सता रहा है कि इस मामले में उनके चहेते कही नप गए तो किस्त की झंझट बढ़ जाएगी। चर्चा तो यह भी है कि एन-केन प्रकरण में अपने चहेते अधिकारी को आरोपी न बनाने के लिए चक्रव्यू रच रहे हैं, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं को इस बात की भनक लग गई है।

पीसीसी चीफ की बातों के मायने

बैतूल में भी पीसीसी चीफ की बातों के मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले माह विपक्ष के नेता ने गुजरात में कड़े शब्दों में टीम बी द्वारा पार्टी को कमजोर किए जाने और ऐसे लोगों को पार्टी से हटाने के फरमान ने प्रदेश में हड़कंप मचाया। विपक्ष के नेता के बाद पीसीसी चीफ ने भी अपनी बात दोहराते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया कि 7 दिनों के भीतर पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उनके इस बयान से जिले की राजनीति में भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बैतूल में भी कांग्रेसियों का टीम बी से गहरा नाता है। यह बात चुनाव से लेकर कई आयोजनों में भी सार्वजनिक हो चुकी है। देखना यह है कि पीसीसी चीफ का चाबूक चलता है तो टीम बी के करीब रहने वाले किन-किन नेताओं पर गाज गिरती है। इस समय पीसीसी चीफ की इसी बात को लेकर विपक्षी पार्टी की राजनीति गरमाई है।

नेताजी की चौराहे पर जुबानी जंग

एक विपक्षी पार्टी के बड़बोले और दबंग नेता की पिछले दिनों एक बदमाश के साथ मुंह से जबरदस्त मुठभेड़ हुई। एक प्रमुख चौराहे पर हुई मुंह की मुठभेड़ में हालांकि दोनों ने सालिनता का परिचय देते हुए मामला आगे बढ़ने दिया। शहर के एक प्रमुख चौक पर डायलॉग डिलेवरी को पूरे शहर में चटकारे लेकर सुना जा रहा है। कहा जा रहा है कि बदमाश कभी इन्हीं नेताजी के संरक्षण में चला करता था, लेकिन बीच में दोनों के रास्ते अलग हो गए। हालांकि मुंह जुबानी के दौरान पार्टी के ही उसी समाज के एक पार्षद ने मामले में मध्यस्तता कराकर ठंडा कर दिया।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button