Betul News: ब्रेकिंग न्‍यूज : सुसाइड नोट ने उगले नाम, सारणी के भाजपा नेता रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज

Betul News: Breaking News: Suicide note reveals names, case registered against Sarani BJP leader Ranjit Singh, Prakash Shivhare and others

पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तारी को भी तैयारी

Betul News: सारनी। भाजपा नेता रविन्द्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस एफआईआर कर ली है। प्रारंभिक जांच उपरांत पुलिस द्वारा सुसाइड नोट में लिखे 10 नामों पर एफआईआर दर्ज गई है। पुलिस ने भाजपा नेता रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में लिखे पहले 5 और पुराने केस से जुड़े 5 कुल 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

हालाकि सुसाइड नोट में लगभग 18 लोगों के नाम है,लेकिन मौत का जिम्मेदार कुछ ही लोगों को बताया है। इधर एफआईआर की खबर लगते ही लगभग सभी लोग जिनके नाम सुसाइड नोट में है। फरार हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुद को गोली मरने से पहले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविन्द्र देशमुख ने 3 पन्ने यानी की 6 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों के नाम है। हालाकि अभी किसी के भी नामों का खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया गया है।

इन पर हुई एफआईआर

इधर थाना सारणी से जारी परस्स नोट में बताया कि भाजपा नेता रविंद्र देशमुख ने स्वयं के घर पर पिस्तौल से गोली चलाकर आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुँचकर मर्ग पंजीबद्ध कर मर्ग जांच के दौरान शव पंचायतनामा कार्यवाही की गई। दौराने शव पंचायतनामा कार्यवाही मृतक की पहनी हुई पेंट की पीछे की जेब से सुसाईड नोट मिला जिसमें मृतक व्दारा स्वयं की आत्यहत्या का जिम्मेदार रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, मो. नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी, भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह को बताया ।

मृतक व्दारा सुसाईड नोट में विस्तृत रुप से उक्त व्यक्तियों व्दारा पैसों के लिये मानसिक तौर पर प्रताडित करना व समाज में छवि खराब करने की धमकी देकर दबाव बनाकर पैसा वसूलने की बात लिखी गई है। मृतक रविन्द्र के पास से मिले सोसाईड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपीगण रंजीत सिंह, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक साहू, मो.नसीम रजा, शमीम रजा, नाजिया बानो, करण सूर्यवंशी, भोला सिंह उर्फ रामनारायण सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 444/24 धारा 108,3(5) बी.एन.एस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। एसडीपीओ सारणी रोशन जैन ने बताया कि सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button