बैतूल प्रशासनिक कोना: कौनसे अफसर चुनावी मैदान में उतरने की कर रहै तैयारी?? किस दफ्तर के मुखिया सामग्री के साथ बांट रहे बोतल ??? पढ़िए हमारा चर्चित कॉलम प्रशासनिक कोना…..
Betul News : Preparing to enter the industrial field to connect with whom?? Which potential head is sharing the bottle with the ingredients??? Read our Lab Alphabet Corner....

Betul News : (बैतूल)। पूर्व कलेक्टर एमएन बूच के बैतूल से चुनाव में उतरने के बाद से कई नौकरशाहों का मन भी राजनीति के मैदान में उतरने के लिए ललचा रहा है। गाहे-बगाहे इस्तीफा देकर मैदान में उतरने की दम ठोक चुके हैं, लेकिन कुछ को सफलता और अधिकांश को निराशा हाथ लगी है। तीन माह बाद होने वाले चुनाव में जिले की कुछ सीटों से नौकरशाहों का नाम तेजी सामने आ रहा है।
एक महिला अधिकारी पहले से ही सुर्खियों में वे जिस सीट से दावेदारी कर रही है वहां से एक अन्य नौकरी छोड़ चुके अफसर का नाम सुर्खियों में है। उनके चुनाव लडऩे पर अभी सस्पेंस बरकरार था कि दो दिन पहले अवैध रेत के लिए मशहूर एक अनुविभाग में पदस्थ रहे पुलिस के अधिकारी की कमलनाथ से भोपाल में मुलाकात के मायने निकलने लगे हैं। वे कहां से चुनाव लडऩे के इच्छुक है, इसकी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उनकी भी ताल ठोकने से जिले में नौकरशाहों के चुनाव लडऩे की संभावना अधिक प्रबल हो गई है।(Betul News )
एक विभाग में चल रहा बोतल का खेल (Betul News)
शासकीय नुमाइंदें क्या नया गुल खिला दें कहा नहीं जा सकता। एक विभाग में इन दिनों बोतल के खेल की जमकर चर्चा हो रही है। यहां पर बोतल का मतलब शराब से नहीं है, लेकिन यह बोतल कमीशनबाजी की ओर इशारा कर रही है। खबर छनकर सामने आ रही है कि साहब ने एक कंपनी से टॉयअप किया है।
(Betul News)सामग्री के बदले बोतल दिए जाने का चलन पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इसके लिए संबंधितों से बड़ी राशि भी वसूल की जा रही है। चर्चा है कि सरकार की तरफ से इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन अपने फायदें के लिए साहब ने अधीनस्थों को भी बिना बोतल के सामग्री देने से इंकार कर दिया है। साहब के इस फरमान से अधीनस्थ मन मसोचकर काम कर रहे हैं। बताते चले कि यह विभाग किसानों से जुड़ा है।



