Betul Fire News: वीडियो: देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक, किसी को बचाने का नहीं मिला मौका

Betul Fire News: बैतूल। शहर के कॉलेज चौक से कालापाठा जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार 1 खड़ी हुई बाइक धूं-धूं होकर जल गई। इससे कुछ देर मार्ग पर अफरा तफरी मची रही। बताया जा रहा है कि चुनालोमा निवासी गोधम सिंह परते अपनी अपाचे राइडर बाइक लेकर बैतूल आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास नगर मार्ग पर यामाहा शोरूम के पास बाइक खड़ा कर युवक कहीं निकला ही था कि पहले बाइक की वायरिंग में धुंआ निकलने लगा। लोगों ने इसे बुझा दिया था। इसके कुछ देर बाद अचानक बाइक के पेट्रोल टैंक में आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया और धूं-धूं होकर जल कर पूरी खाक हो गई। आग लगने की जानकारी लगने पर बाइक मालिक गोधम सिंह भी विकास नगर पहुंचा, लेकिन तब तक बाइक पूरी जल चुकी थी। शुरुआती जानकारी में बाइक में आग लगने का कारण वायरिंग शॉट होने को माना जा रहा है। इस दौरान विकास नगर में काफी देर अफरा-तफरी मची रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button