Betul News: बंद दुकानों पर विधायक ने लिया संज्ञान जिम्मेदारों से कब मांगा जाएगा जवाब ?

जिपं और नपा के बीच उलझी 8 दुकानों की फाइल, सरकारी खजाने को लाखों के राजस्व का नुकसान

Betul News: बैतूल। आम नागरिकों की गाढ़ी कमाई से निर्मित शिवाजी ऑडिटोरियम की आठ दुकानों का मामला आखिरकार बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच गया है। लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से पिछले चार वर्षों से तैयार होने के बावजूद इन दुकानों का उपयोग नहीं हो पाना अब सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है बल्कि मौजूदा सरकार की रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

हैरानी की बात यह है कि दुकानों के संचालन और अधिकार क्षेत्र को लेकर नगरपालिका तथा जिला पंचायत के बीच इन चार सालों में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

 नपा के तीन पत्र बने अहम सबूत, सीईओ ने खड़े किए हाथ

इस पूरे मामले में नगर पालिका द्वारा जिला पंचायत को लिखे गए तीन पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में सामने आए हैं। इन पत्रों से स्पष्ट होता है कि पिछले चार वर्षों से आठों दुकानें जिला पंचायत के अधीन हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत सीईओ गणेश जायसवाल ने दुकानों को अपने विभाग के अधिकार क्षेत्र में होने से इनकार कर दिया था। हालांकि उनकी हालिया पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने के कारण यह भी संभव है कि उन्हें पुराने पत्राचार और दुकानों की स्थिति की पूरी जानकारी न हो।

चार साल से बंद दुकानों पर किसकी जवाबदेही?

सवाल यह है कि जब दुकानें बनकर तैयार हैं, नगर पालिका पत्राचार कर चुकी है और सरकारी संपत्ति का उपयोग भी नहीं हो रहा, तो फिर चार साल से इन्हें शुरू कराने की पहल क्यों नहीं हुई? आठ दुकानों से मिलने वाला किराया सरकारी राजस्व में जुड़ सकता था और बेरोजगारों को रोजगार का अवसर भी मिल सकता था। लेकिन विभागीय जिम्मेदारी की उलझन में न तो सरकार को राजस्व मिल रहा है और न ही जरूरतमंदों को रोजगार।

 विधायक ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार उपलब्ध कराना और जनता को बेहतर सुविधाएं देना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। अब देखना होगा कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद चार साल से बंद पड़ी इन दुकानों का ताला खुलता है या फिर जिम्मेदारी तय करने की सरकारी कवायद में मामला एक बार फिर फाइलों में उलझकर रह जाता है।

इनका कहना…..

मेरे संज्ञान में यह मामला आया है। लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जल्द मामले का निराकरण किया जाएगा।

हेमन्त खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक

दुकानो का निर्माण और नीलामी हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, मुझे इस सम्बंध में जानकारी नहीं है।

गणेश जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button