Betul Samachar: 150 स्कूल के 10000 विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाएंगे स्वच्छता का पाठ

Betul Samachar: Will teach the lesson of cleanliness to 10000 students of 150 schools together

बैतूल नपा का अनूठा नवाचार, एक दिन के लिए मंत्री, विधायक, कलेक्टर और एसपी भी बनेंगे शिक्षक

Betul Samachar: बैतूल। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए बैतूल नगरपालिका अनूठा नवाचार कर रही है। आगामी 30 सितंबर को जिला मुख्यालय बैतूल के करीब 150 निजी और शासकीय स्कूलों के लगभग 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों की स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की जा रही है। इस पाठशाला की खास बात यह है कि बच्चों को लगभग 30 से 45 मिनट की पाठशाला में न सिर्फ जनप्रतिनिधि और अधिकारी बल्कि शहर के बुद्धिजीवि अधिवक्ता और पत्रकार भी शिक्षक बनकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। प्रदेश में स्वच्छता का पाठ पढ़ाए जाने का संभवत: यह पहला और अनूठा प्रयास है। इसकी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी भी प्रशंसा कर चुके हैं। नगरपालिका उन्हीं के मार्गदर्शन में 30 सितंबर को यह आयोजन करने जा रही है।

स्वच्छता रैकिंग बढ़ाने के लिए हर निकाय अपने-अपने तरीके से विविद आयोजन करते आ रही है। नगरपालिका अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने के अलावा सिटीजन फीडबेक हर बार लेते आ रही है, लेकिन रैकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि अब तक बैतूल नपा को नहीं मिल पाई है। केवल एक मर्तबा बैतूल को 1 लाख आबादी वाली नपा में 19वां स्थान जरूर मिला है। इसके बाद रैकिंग सुधारने की लगातार कवायद की जा रही है। गत वर्ष बैतूल नपा की बागडोर संभालने वाले सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने स्वच्छता रैकिंग में उल्लेखनीय सफलता के लिए एक अनूठा नवाचार करने का प्रयास किया है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार तैयारियां चल रही है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

10 हजार विद्यार्थियों की लगेगी कक्षाएं

सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि बैतूल शहर के निजी और सरकारी स्कूलों के लगभग 10 हजार विद्यार्थियों की 30 सितंबर को एक साथ एक ही समय में 30 से 45 मिनट की स्वच्छता पाठशाला आयोजित की जा रही है। इसके लिए सभी स्कूलों को सूचना भेज दी है। उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन करने के पीछे बच्चों में स्वच्छता के प्रति अलख जगाना है। यदि बच्चें अपने परिजनों को स्वच्छता के बारे में बताएंगे तो शहर की स्वच्छता और रैङ्क्षकंग में सकारात्मक सुधार आने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संभवत: प्रदेश मेंं स्वच्छता के लिए एक साथ 10 हजार बच्चों की कक्षा लगने का यह पहला मामला है। सीएमओ भदौरिया के मुताबिक इस आयोजन के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का मार्गदर्शन मिल रहा है। वे खुद करीब चार बार ट्रेनिंग में शामिल हो चुके हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में ही स्वच्छता के प्रति अलख जगाने के लिए यह कार्यशाला बैतूल नपा द्वारा आयोजित की जा रही है।

हर स्कूल में चार डस्टबीन रखे जाएंगे

इस आयोजन की जानकारी देते सीएमओ भदौरिया ने बताया कि हर स्कूल में स्वच्छता पाठशाला के लिए चार प्रकार के डस्टबीन रखे जाएंगे। विद्यार्थियों को अलग-अलग डस्टबीन के बारे में जानकारी दी जाएगी। डस्टबीन के लिए व्यापारियों से मदद ली जा रही है। बाद में यह डस्टबीन स्कूलों को दान कर देंगे, ताकि वहां पर भी स्वच्छता पाठशाला के बाद स्वच्छ वातावरण निर्मित हो सके।

मंत्री, विधायक, कलेक्टर और एसपी बनेंगे शिक्षक

30 सितंबर को स्वच्छता पाठशाला में 150 स्कूलों में हर वर्ग के प्रमुख लोगों को शिक्षण कार्य के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शहर के स्कूलों में मंत्री डीडी उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्छल एन झारिया, एएसपी कमला जोशी समेत अन्य अधिकारी भी स्वच्छता पाठशाला में बच्चों को पढाएंगे। इसके अलावा शहर के पार्षद, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा अभिभाषक संघ, ग्रीन टाईगर्स, गायत्री परिवार, व्यापारी संघ, सीए संघ, डॉक्टर, धार्मिक संगठन, उद्योग संघ, आशा बहनें, भूतपूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक, सेवा निवृत्त शिक्षक समेत अन्य संस्थाओं के लोग शामिल होंगे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button