Betul New CMO : अवकाश के दिन सीएमओ ने नपा में लगाई क्लास, पुरानी योजनाओं की जानकारी ली, पार्षदों के फोन अटेंड करने की हिदायत

Betul New CMO: CMO organized class in NAPA on holiday, inquired about old schemes, instructed councilors to attend phones

Betul New CMO : (बैतूल)। रविवार अवकाश होने के बावजूद नवागत सीएमओ ओमपाल सिंग भदौरिया ने नगरपालिका पहुंचकर अपनी वर्किंग को अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को अवगत करा दिया। दोपहर 1 बजे उन्होंने नपा के एई उपयंत्री, राजस्व निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक को तलब कर सभी से अलग-अलग फीडबैक लिया। इसके साथ ही सभी को हिदायत दी है कि पार्षदों के फोन हर हाल में उठाए जाए। इस संबंध में उन्होंने लिखित में आदेश जारी करते हुए पार्षदों के मोबाईल रिसीव न करने पर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी। सीएमओ के इस सख्त रूख के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है।

शनिवार और रविवार शासन स्तर पर अवकाश रहता है, कर्मचारियों को केवल सप्ताह में 5 दिन काम करना पड़ता है, लेकिन बैतूल नगरपालिका में कुछ दिन पहले पदभार ग्रहण करने वाले सीएमओ ने रविवार को भी अधीनस्थों की क्लास ले डाली। उनके इस तेवर से हडक़ंप मचा हुआ है। दरअसल रविवार होने के बावजूद सीएमओ ने एई, सब इंजीनियर समेत समस्त शाखा प्रभारियों को अपने कक्ष में दोपहर 12 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।

बताया जाता है कि उन्होंने एई से लेकर सभी से अपनी-अपनी शाखाओं के सीएम लाईन प्रकरण, निर्माण कार्यो में गुणवत्ता को लेकर काफी समय तक चर्चा की। उन्होंने वार्डो में स्ट्रीट लाईट की लगातार मिल रही शिकायतों को निराकृत करने के लिए विद्युत शाखा प्रभारी अमित सक्सेना को निर्देश दिए। नगरपालिका के न्यायालय में लंबित प्रकरणों के बारे में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

करीब दो घंटे तक चली बैठक में सीएमओ ने अधीनस्थों को साफ तौर पर निर्देश दिए है कि पार्षदों से मिली शिकायत के बाद सभी उनके फोन प्राथमिकता से अटेंड करें। जो अधिकारी पार्षदों के फोन रिसीव नहीं करेंगा उन्हें नोटिस भी जारी किए जाएंगे। सीएमओ को पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकांश पार्षदों ने इस संबंध में शिकायत की थी।

सीएमओ के कड़े रूख के बाद अधिकारियों में हडक़ंप की स्थिति निर्मित है। बैठक में एई नीरज धुर्वे, उपयंत्री नगेन्द्र वागद्रे, ब्रजेश खानूरकर, नितिन पाल, संजय सरेठा समेत राजस्व निरीक्षक ब्रज गोपाल परते, उपनिरीक्षक अखिल नीलकंठ राय, स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी, संतोष धनेलिया, सहायक ग्रेड-1 सुभाष प्रजापति, नगरपालिका अधीक्षक शोभाराम वरकड़े प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button