Betul Traffic Rules : यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

बेतरतीब तरीके से कहीं भी गाड़ी खड़ी की तो क्रेन से उठा ले जाएगी पुलिस

Betul Traffic Rules : बैतूल। शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब कमर कस ली है। सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़ा किया और यातायात में बाधा पहुंचाई तो पुलिस उक्त वाहन को क्रेन से उठाकर थाने ले जाएगी और गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। व्यवस्था सुधारने को लेकर पुलिस ने नए प्रयास शुरू किए है। अब देखना होगा कि यह नया प्रयास कितना सफल होता है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस को बड़े शहरों में क्रेन से गाड़ी उठाकर ले जाते हुए देखा गया है, लेकिन अब बैतूल में शहर में भी बड़े शहरों की तरह ही ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई देखने को मिलेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित अधिकारी मैदान में उतरे थे और उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। विधायक के एक्शन के बाद ट्रैफिक पुलिस शहर की व्यवस्था बनाने में जुट गई है। यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन ने बताया कि अब कोई भी वाहन चालक द्वारा सड़क के किनारे वाहन खड़ा किया और वाहन से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई तो उक्त वाहन को ट्रैफिक पुलिस द्वारा क्रेन से उठाकर यातायात थाने ले जाएगा और वाहन की जब्ती बनाई जाएगी। वाहन चालक पर तगड़े जुर्माने की कार्रवाई भी करेंगे। वर्तमान में यातायात पुलिस ने अभी व्यवस्था बनाने के लिए किराए से क्रेन मंगाई गई है। कुछ दिन तक किराए की क्रेन से ही वाहनों को उठाने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस क्रेन लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भ्रमण करेगी। जहां भी कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा रहा और यातायात बाधित हुआ तो पुलिस तत्काल उस वाहन को क्रेन से उठाकर जब्त कर लेगी।

नई क्रेन के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र

बड़े शहरों की तरह बैतूल यातायात पुलिस के पास में वाहनों को उठाने के लिए क्रेन नहीं है। यातायात पुलिस ने कलेक्टर को पत्र लिखा है और उसमें यातायात पुलिस को नया क्रेन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक से भी नई क्रेन की मांग की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नई क्रेन उपलब्ध हो जाने से यातायात व्यवस्था सुधारने में आसनी होगी। अभी किराए की क्रेन से यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा आम लोगों से भी यही अपील की जा रही है कि सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़े न करें, जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो, अन्यथा पुलिस को मजबूरी में सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ेगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button