Betul Samachar:  तीसरी बार रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर सतपुड़ा थर्मल प्लांट की 11 नम्बर इकाई,

Betul News: Unit number 11 of Satpura Thermal Plant is one step away from making a record for the third time,

2 जनवरी से सतत उत्पादन दे रही है

Betul Samachar: (कालीदास चौरासे) सारनी। प्रदेश के प्रमुख पावर प्लांटों में से एक सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट तीसरी बार लगातार बिजली उत्पादन का रिकार्ड बनाने से एक कदम दूर है। यहां की 11 नंबर बिजली इकाई लगातार 200 दिनों तक चलने से महज एक दिन पीछे है। 21 जुलाई को सतपुड़ा की 250 मेगावाट क्षमता की बिजली इकाई लगातार बिजली उत्पादन का तीसरा रिकार्ड बनाएगी। पावर प्लांट 4 के एडिशनल चीफ इंजीनियर एनके सिंह ने बताया 2 जनवरी से पावर प्लांट कर की 11 नंबर इकाई लगातार बिजली उत्पादन कर रही है।

इस इकाई को वार्षिक संधारण कार्य के लिए 15 जुलाई को बंद करना था। लेकिन बिना किसी करण के यह इकाई लगातार बिजली उत्पादन कर रही है। किसी को ध्यान में रखते हुए 21 जुलाई तक इकाई को चलाया जा रहा है। जबकि 22 जुलाई को 24बजे 35 दिनों के वार्षिक संधारण कार्य के लिए इकाई को बंद किया जाएगा।

305 दिनों का भी है रिकार्ड

पावर प्लांट 4 की 10 नंबर इकाई के नाम लगातार 305 दिनों तक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड 2023 24 में बना था। इसी तरह 238 दिनों का रिकॉर्ड पावर प्लांट 4 के नाम है। फिलहाल सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में 10 और 11 नंबर इकाई ही है। इन दोनों इकाइयों से 500 मेगावाट के आसपास बिजली उत्पादन होता है।

बंद कर दी गई है 1142.5 मेगावाट की इकाई

साल 2012 से अब तक 1142.5 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की 9 इकाइयां बंद कर दी गई है। 62.5 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयों को डिसमेन्टल कर दिया गया है। जबकि 200 और 200-210 मेगावाट क्षमता की चार बिजली इकाइयां डिस्मेंटल करना बाकी है। सतपुड़ा में फिलहाल 660 मेगावाट की बिजली इकाई प्रस्तावित है।

इनका कहना …..

21 जुलाई को 11 नंबर इकाई लगातार बिजली उत्पादन करते हुए 200 पूरे करेगी। 22 जुलाई को 24 बजे 35 दिनों के संधारण कार्य के लिए इकाई बंद की जाएगी। पावर प्लांट 4 के नाम 305 और 238 दिनों तक लगातार बिजली उत्पादन के पहले भी रिकॉर्ड है।

वीके कैथवार, चीफ इंजीनियर पॉवर प्लांट, सारनी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button