Betul News: आमला ब्लॉक के 13 गांवों को मिलेगा घोघरी जलाशय के पानी का लाभ

Betul News: 13 villages of Amla block will get the benefit of water from Ghoghri reservoir.

आमला विधायक के पूछे प्रश्न में पीएचई मंत्री ने विस में बताया, योजना में विलंब पर भी विधायक नाराज

Betul News: बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों को आगामी समय में घोघरी जलाशय के पानी का लाभ मिलेगा। फिलहाल ब्लाक के ससुंद्रा, नांदपुर और देवठान के ग्रामीणों को जलाशय के पानी का लाभ देने के लिए सर्वे किया जा चुका है। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री समपतिया उइके ने आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बीते दिनों खत्म हुई विधानसभा में कही है। हालांकि मंत्री को डॉ पंडाग्रे के सवाल पर विधानसभा में जवाब देना था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण आठ दिन पहले ही कार्रवाई स्थगित हो गई है।

आमला विधानसभा के कई गांवों में नलजल योजना नहीं पहुंची है, जहां लोगों को पानी मिल रहा है, वहां कई तरह के पेंच सामने आ रहे हैं। कई गांव ऐसे हैं, जिनमें नलजल योजना शोपीस बनी हुई है। कुछ गांवों में नलजल योजना पहुंची ही नहीं है, इससे ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना मजबूरी बन गई है। हालांकि इन गांवों में विधायक निधि एवं माध्यमों से पानी की वैक्लपिक व्यवस्था की गई है, लेकिन विभिन्न जलाशयों के पानी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी को लेकर क्षेत्र के संवेदनशील विधायक ने बीते दिनों विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्न लगाकर जानकारी मांगी थी। हालांकि मंत्री विधानसभा सत्र खत्म होने के कारण जवाब नहीं दे पाई, लेकिन लिखित जवाब में आमला विधानसभा के एक दर्जन से अधिक गांवों को जलाशयों का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक ने यह पूछे सवाल

विधायक डॉ पंडाग्रे ने पीएचई मंत्री से सवाल किए थे कि जिले की ताप्ती नदी पर निर्माणाधीन घोघरी जलाशय परियोजना से विकासखंड आमला के कितने ग्रामों को आपूर्ति हेतु सर्वे आदि किया गया है? कितने ग्रामों को इस योजना में शामिल किए जाने हेतु जनप्रतिनिधियों ने अनुशंसा की है? उनके प्रश्न पर ससुंद्रा, अंबाड़ा, बेलमंडई, पंखा, अंधारिया, ससाबड़, नएगांव, बोथिया ब्राह्मणवाड़ा, झीटापाटी, नांदपुर, रमली, मोरंडढाना, बल्लाचाल आदि बसाहटों के लिए जल बोर्ड द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई? इन गांवों के लिए समूह नलजल योजना में शामिल किए जाने में विलंब के कारण और इन गांवों को कब तक समूह जल योजना में शामिल किया जाएगा? का प्रश्न किया था।

मंत्री ने यह दिया जवाब

डॉ पंडाग्रे के सवाल पर पीएचई मंत्री संपतिया ने बताया कि बैतूल जिले में ताप्ती नदी पर निर्माणाधीन घोघरी जलाशय परियोजना से आमला विकासखंड के तीन ग्राम ससुंद्रा, नांदपुर और देवठान को जलप्रदाय योजना से पेयजल आपूर्ति हेतु सर्वे किया गया है। विकासखंड के कुल 13 गांवों को घोघरी जल प्रदाय योजना में शामिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसा की गई है। मेंढा समूह जल प्रदाय योजना में विधायक द्वारा पूछे गए शेष गांवों को शामिल किए जाने का उल्लेख है। मंत्री के जवाब के बाद संभावना है कि आमला विकासखंड के 13 गांवों को विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से घोघरी और मेंढा समूह जलाशय योजना का लाभ मिलेगा।

जिले में 18 मि.घनमीटर पानी आरक्षित

विधायक ने एक अन्य प्रश्न मंत्री से पूछा था कि जिले में कितने जलाशयों से जल बोर्ड हेतु कितना पानी आरक्षित कर जिले के कितने ग्रामों में समूह जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित है? इसके जवाब में पीएचई मंत्री उइके ने बताया कि बैतूल जिले में जल निगम हेतु गढ़ा जलाशय से 2 मि.घनमीटर , मेंढा जलाशय से 8.48 मि.घनमीटर, घोघरी जलाशय से 4.67 मि.घनमीटर और वर्धा जलाशय से 2.85 मि.घनमीटर पानी आरक्षित कर जिले के 545 गांवों को समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button