Betul Samachar: बच्चे की गुमशुदगी से लेकर जुआं-सट्टे के मामले में पुलिस चक्करघन्नी बनी
Betul Samachar: From child's disappearance to gambling-betting, police got confused

एक ही रात में विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 21 अपराध दर्ज होने से पुलिस भी परेशान हुई
Betul Samachar: बैतूल। शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात पुलिस विभाग के लिए भारी व्यस्तता भरी रही। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस अपराध की सूचना मिलते मौके पर पहुंची तो कहीं शोषण की शिकार महिला पुकिस कंट्रोल रूम के फोन घनघनाती रही। किसी थाने के प्रभारी गुम बालक को गोद मे उठाये उनके परिजनों को ढूंढते रहे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रातभर चली इस आपा धापी के बीच करीब 21 प्रकरण विभिन्न थानों मे दर्ज किये गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व्यस्तता के यह दौर रात 9 बजे से ही शुरू हो गया था। सूचनाओं के आदान प्रदान के मुताबिक थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक जुएं, सट्टे, मारपीट, गुमशुदगी और शोषण की जानकारियां पुलिस को मिलनी शुरू हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आठनेर से विवाह समारोह में मुलताई पहुंचे एक परिवार को छोटा बालक मुलताई टी आई को घूमता मिल गया। टीआई उसे लेकर पूरे नगर में घूमते रहे। बाद में बालक को परिजनों के हवाले किया गया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
इसी तरह ग्राम सुरगांव और गुदगांव से भी सम्बन्धित थानों की पुलिस को गुमशुदगी की शिकायतें मिली और पुलिस तत्काल पतासाजी में जुट गई। इधर गौठाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने भी कंट्रोल रूम के फोन घनघनाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि कोई पुरूष पिछले 4 सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। जानकारी के मुताबिक जुएं , सट्टे,और मामूली मारपीट की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची। जिनमे लगभग 21 अपराध पुलिस ने कायम किये हैं।




