Betul News: वीडियो: जल निगम की मांग पर घोघरी से छोड़ा अचानक पानी, ताप्ती में बाढ़ के हालात

Betul News: Video: Water suddenly released from Ghoghri on demand of Jal Nigam, flood situation in Tapti

स्नान करने गए लोगों ने बमुश्किल बचाई जान, किसानों की मोटर भी बही

Betul News: बैतूल। खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ताप्ती घाट पर शुक्रवार को अचानक पानी का तेज बहाव आने से हड़कंप मच गया। इस समय यहां दर्जनों लोग स्नान कर रहे थे। तैरने वालों ने बमुश्किल लोगों को किनारे लाया। कई किसानों की मोटर भी पानी के तेज बहाव के कारण बह निकली। बाद में कारण जानने का प्रयास किया तो जानकारी सामने आई है कि जल संसाधन विभाग ने घोघरी जलाशय से 15 सेमी पानी छोड़ा है। यह पानी जल निगम की डिमांड पर छोड़ने की जानकारी समाने आई है। हालांकि पानी छोड़ने से बड़ा हादसा हट गया।

जानकारी के मुताबिक जल निगम द्वारा डूब क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए काम किया जा रहा है। जल निगम ने कलेक्टर और जल संसधान विभाग से पिछले दिनों घोघरी जलाशय से पानी छोड़ने का आग्रह किया था। हालांकि विभाग ने इस संबंध में कोईसूचना जारी नहीं की। शुक्रवार को अचानक घोघरी जलाशय से करीब 15 सेमी पानी छोड़ दिया गया। यह पानी गांव-कस्बों से होता हुआ दोपहर 12 बजे खेड़ी ताप्ती घाट में पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यहां पर पानी का तेज बहाव आया, तब नदी में कई लोग स्नान कर रहे थे। पानी बढ़ता देख यहां पर हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह तो संयोग है कि कुछ तैरने वालों ने बीच नदी से घाट किनारे तक स्नान करने वालों को सुरक्षित पहुंचाया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

किसानों की मोटर भी बही

सिंचाई के लिए ताप्ती नदी से सटे दर्जनों खेतों में किसानों ने गुपचुप तरीके से मोटर भी लगाई थी। शुक्रवार को घोघरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण कई किसानों की मोटर तक बह गई। इससे उनका तगड़ा नुकसान हुआ हे। जानकारी के मुताबिक किसानों की मोटर बह जाने के बाद उसे बचाने के भी प्रयास किए गए, लेकिन तेज बहाव के कारण मोटर आगे तक चली गई। हालांकि जलसंधान विभाग 15 सेमी पानी छोड़ने के बाद तेज बहाव जैसी स्थिति से इंकार कर रहा है, लेकिन घाट पर जिस तरह से हड़कंप मचा, उससे कई लोगों की जान पर बन आई थी।

इनका कहना….

जल निगम द्वारा पानी छोड़ने की अनुमति मांगी गई थी। कलेक्टर साहब और ईई साहब के निर्देश पर 15 सेमी पानी छोड़ा गया है। इसमें बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित नहीं हुई। मोटर बहने की जानकारी आपके द्वारा मिली है।

बलवान मर्सकोले, एसडीओ, जलसंसधान विभाग भैंसदेही

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button