Betul Ki Khabar: आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पं प्रदीप मिश्रा की थाने में शिकायत

Betul Ki Khabar: Complaint against Pandit Pradeep Mishra in police station for making objectionable remarks

माफी नहीं मांगी तो ताप्ती भक्त सीहोर जाएंगे

Betul Ki Khabar: बैतूल। प्रसिद्ध कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा द्वारा मां ताप्ती को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पुजारियों और ताप्ती भक्तों ने पं प्रदीप मिश्रा के खिलाफ अब मोर्चा खोल दिया है। विवादित टिप्पणी करने पर विवादित टिप्पणी करने पर पंडित मिश्रा के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर मुलताई थाने में शिकायत दर्ज की है। ताप्ती भक्तों ने कहा कि पंडित मिश्रा ने माफी नहीं मांगी तो वे सीहोर कुबरेश्वर धाम जाकर पंडित मिश्रा से मुलाकात करेंगे और उन्हें गलती का एहसास कराएंगे।

थाना प्रभारी को इस शिकायत में बताया गया कि पं प्रदीप मिश्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मां ताप्ती और माता यमुना के विवाद के प्रसंग की कथा सुनाई गई, जिसमें मां ताप्ती के भगवान श्री कृष्ण पर मोहित होने की तथा यमुना के द्वारा मां ताप्ती को श्राप देने की बात कही है। जो कि यह बात सही नहीं है। कहीं भी इस बात का शास्त्रों में कोई ्रप्रमाण नहीं है।

पंडित मिश्रा द्वारा अपने प्रसंग में ताप्ती और यमुना के बीच विवाद की बात कही है, इससे ताप्ती भक्तों को अत्यंत पीढ़ा पहुंची है। वीडियो में यह भी बात कही है कि यमुनाजी ने मां ताप्ती को श्राप दिया था कि ताप्ती के जल में अस्थियां जल्द गल जाएगी। जबकि ताप्ती भक्तों का कहना है कि यह बात बिल्कुल सही नहीं है। पंडित मिश्रा द्वारा कथा में मां ताप्ती के बारे में जो बताया गया है कि सत्य नहीं है। इस बयान का सभी ताप्ती भक्त खंडन करते है।

इस मामले में ताप्ती भक्तों ने पंडित मिश्रा से मुलताई पहुंचकर माफी मांगने की बात कही है। माफी नहीं मांगने पर ताप्ती भक्त सीहोर पहुंचेंगे और पंडित मिश्रा को उनकी गलती का एहसास दिलाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय पाटनकर,गणेश अग्रवाल, मनोज सेन्दालकर, विक्रम देशमुख, रंजीत सिंह चौहान, पं प्रवीण जोशी, पं अशोक राव चिचोले, पं कौस्तुभ बिहिते, सौरभ जोशी सहित अन्य लोग शामिल थे।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button