Betul Accident News: बोलेरो वाहन ने मारी टक्कर, लोक गायक की मौत, शाहपुर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मातम में बदला, शोक की लहर
Betul Accident News: Bolero vehicle collided, death of folk singer, Independence Day celebration in Shahpur turned into mourning, wave of mourning


Betul Accident News (शाहपुर)। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे के करीब अनियंत्रित होकर बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष और आदिवासी लोक गायक को टक्कर (Betul Accident News) मार दी। घटना में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे शाहपुर में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार शाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर लोक सेवा केंद्र के सामने बोलेरो ने पैदल जा रहे जयस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आदिवासी लोक गायक मुकेश धुर्वे को टक्कर मार दी, जिससे कि मुकेश की मौके पर मौत हो गई तो वहीं बोलेरो में सवार दो युवक घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मुकेश धुर्वे पिता छोटेलाल धुर्वे पैदल सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर की ओर आ रही बोलेरो एमपी-04 सिटी-8352 धुर्वे को जोरदार टक्कर मार दी। मुकेश धुर्वे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार विवेक शुक्ला एवं अनूप मालवी भी घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते शाहपुर थाना प्रभारी एबी मर्सकोले तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर नगर एवं जयस के कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंच गए। शाहपुर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी लगते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम को समाप्त कर एसडीएम एवं तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।




