Betul Loksabha Prediction : सांझवीर का पूर्वानुमान फिर सटीक, बैतूल में सर्वाधिक बढ़त, भैंसदेही में सबसे कम

भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाने में मुलताई दूसरे और आमला तीसरे स्थान पर रहा

Betul Loksabha Prediction :  बैतूल। मतगणना के पूर्व सांझवीर टाईम्स ने जो अनुमान लगाया था। वह पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। जिस तरह से जिले की पांच विधानसभाओं में वोटिंग का प्रतिशत रहा, उसी के आधार पर विश्लेषण कर सांझवीर टाईम्स ने यह आंकलन किया था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को सबसे ज्यादा बढ़त बैतूल विधानसभा से ही मिलेगी। दूसरे स्थान पर घोड़ाडोंगरी और तीसरे स्थान पर मुलताई विधानसभा को रखा था। इन तीनों विधानसभाओं से दुर्गादास उइके ने रिकार्ड मत हासिल किए, लेकिन सवाल यह है कि भंैसदेही विधानसभा आदिवासी बाहुल्य होने के बावजूद अपेक्षाकृत बढ़त हासिल क्यों नहीं कर पाई, जिसका अंदेशा सांझवीर टाईम्स ने जाहिर किया था। आखिरकार लोकसभा चुनाव हो तो गए, लेकिन आदिवासी सीट होने के बावजूद आदिवासी बाहुल्य विधानसभाओं में भाजपा को अपेक्षाकृत बढ़त नहीं मिल पाना कई सवाल खड़े कर रहा है, जिसका विश्लेषण अब भाजपा को करना जरूरी हो गया है।

बैतूल विस से मिले रिकार्ड 1 लाख 22 हजार 756 वोट – Betul Loksabha Prediction

भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को सबसे ज्यादा वोट बैतूल विधान सभा से मिले हैं । निर्वाचन द्वारा प्रत्याशियों को मिले मतों के अंतिम प्रकाशन रिपोर्ट में दुर्गादास उइके को बैतूल विधानसभा से 1 लाख 22 हजार 756 वोट हासिल हुए है। निश्चित रूप से इसका श्रेय भाजपा संगठन सहित बैतूल विधान सभा के विधायक हेमन्त खंडेलवाल को जाता है। जिन्होंने लोकसभा चुनाव संयोजक का दायित्व निभाने के बावजूद अपनी विधानसभा पर पूरी मेहनत करने के साथ चुनावी घटनाक्रम पर अपनी नजरें बनाए रखी। हेमंत खण्डेलवाल की कुशल राजनीति और रणनीति का ही परिणाम है कि भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को जिले की पांचों विधान सभाओं में सबसे ज्यादा मत प्राप्त हो सके। दूसरे स्थान पर रहे घोड़ाडोंगरी विधानसभा का प्रदर्शन भी अपेक्षा के अनुरूप ही सामने आया। पहले इस विधानसभा में भाजपा को बढ़त मिलने के आसार कम दिख रहे थे, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के अल्टीमेटम के बाद विधायक गंगा उइके ने अपने क्षेत्र में जमकर पसीना बहाया और भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को 1 लाख 10 हजार 726 वोटों की बढ़त दिलाने में सफलता हासिल कर ली।

इसके साथ ही मुलताई विधान सभा में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। विधायक चन्द्र शेखर देशमुख की मेहनत का परिणाम भी इस तरह देखने को मिला कि दुर्गादास उइके को 1 लाख 9 हजार 256 वोट वोट हासिल हो सके और पांचों विधानसभाओं में मुलताई विधानसभा ने सर्वाधिक मतों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आमला विधानसभा में भी विधायक डॉ.योगेश पंडागरे की मेहनत का परिणाम अपेक्षाकृत ही नजर आया। हालांकि भाजपा के पक्ष में हुए मतदान में वोटों की संख्या लाख तो पार नहीं कर सकी, लेकिन आदिवासी बाहुल्य भैंसदेही विधान सभा के मुकाबले आमला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी 98 हजार 794 वोट हासिल करने में सफल रहे। भैंसदेही विधानसभा इस पूरे चुनाव में अपवाद इसलिए साबित हुई, क्योंकि यह विधानसभा आदिवासी सीट के लिए आरक्षित है।

क्षेत्र में बहुतायत आदिवासी वोटरों की संख्या होने के बाद भी आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विधायक महेंद्र सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी को वोटों की उतनी बढ़त नहीं दिला पाए, जितनी उम्मीद की जा रही थी। अन्य चार विधान सभाओं के मुकाबले भैंसदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को सबसे कम 88 हजार 391 मत ही प्राप्त हो सके जो भाजपा हाई कमान की त्योरियां चढ़ा सकता है।

किसकी लगेगी लाटरी, किसका कद होगा कम Betul Loksabha Prediction

लोकसभा चुनाव को लेकर गम्भीर केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधायकों को पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था कि चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जाना है, लेकिन प्रथम दो चरणों मे गिरे वोटिंग प्रतिशत ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को सोचने पर मजबूर कर दिया था। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अल्टीमेटम के बाद विधायकगण दोगुने उत्साह से सक्रिय हुए और परिणाम सबके सामने है। अब इंतजार इस बात का है कि इस प्रदर्शन के बाद किस विधायक की लॉटरी लग सकती है।

इस लिहाज से देखा जाए तो राजनीतिक हल्कों में सबसे पहला नाम बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल का लिया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में चुनाव अभियान समिति के संयोजक के पद का ना ही सफल निर्वहन कर अपनी कुशल राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया और भाजपा प्रदेश में क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो गई। इसके अलावा हेमन्त का कद तब और बढ़ गया जब उन्होंने अपनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को पांचों विधान सभाओं के मुकाबले सर्वाधिक बढ़त भी दिलाई।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button