Betul Bus Stand: अतिक्रमण मुक्त हुआ शहर का बसस्टैंड

Betul Bus Stand: The city's bus stand became encroachment free.

अब नहीं चलेगी एजेंटों की दादागिरी, सांझवीर की खबर का बड़ा असर

Betul Bus Stand: बैतूल। शहर के कोठीबाजार स्थित बसस्टैंड पर आधा सैकड़ा से अधिक एजेंटों की मनमानी और दादागिरी पर अंकुश लग जाएगा। दरअसल नगरपालिका के ध्यान न देने और लापरवाही के कारण परिसर के अंदर तक बुकिंग काउंटर बनाकर यात्रियों से हुज्जत करना आम बात हो गई थी। इतना ही नहीं बसस्टैंड के बाहर भी अतिक्रमण कर बुकिंग काउंटर बना डाले थे। सांझवीर टाईम्स ने कुछ दिनों पहले बसस्टैंड पर एजेंटों की दादागिरी से संबंधित समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को नगरपालिका ने बसस्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।

पिछले लंबे समय से शहर के कोठीबाजार बसस्टैंड पर एजेंटों की धमाचौकड़ी चल रही थी। इनके द्वारा यात्रियों को बस में बैठाने से लेकर पूरे बसस्टैंड पर अपनी दबंगई की जा रही थी। कई यात्रियों ने इस बाबत शिकायतें भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई मर्तबा महिला यात्रियों के साथ भी अभद्रता के मामले सामने आए। बताया तो यह भी जा रहा है कि रात के समय एजेंट बसस्टैंड पर शराबखोरी का अड्डा बना चुके थे।

सांझवीर की खबर के बाद बुधवार आखिर बसस्टैंड परिसर और बाहर लगाए गए सारे अवैध काउंटरों को राजस्व अमले ने सख्ती से हटा दिया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर राजस्व अमले ने पुलिस कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। काउंटर मुक्त होने के बाद बसस्टैंड के आसपास बसों के खड़े रहने की जगह भी मिल जाएगी। परिसर से काउंटर हटने के बाद नगरपालिका यहां पर बैंच लगाएगी, ताकि अधिक से अधिक यात्री बस आने तक बैठकर इंतजार कर सके।

Betul Bus Stand: अतिक्रमण मुक्त हुआ शहर का बसस्टैंड

अवैध गतिविधियों पर पुलिस करेंगे कार्रवाई

नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद बसस्टैंड पर अब कार्रवाई की बारी पुलिस की है। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन ने बताया कि कल से ही बसस्टैंड के बाहर मार्ग पर एक स्थाई यातायातकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि यहां बस रोककर सवारी न भरे और यातायात बाधित न हो। उन्होंने बताया कि बसस्टैंड परिसर में रात के समय भी कोतवाली पुलिस को कहकर हर दिन ड्यूटी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बसस्टैंड परिसर पर अवैध गतिविधियां संचालित होना पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना…

बसस्टैंड पर एजेंटों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण करने की शिकायत मिल रही थी। इसी के बाद बुधवार परिसर और बाहर से अतिक्रमण हटाया है। एजेंटों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी है।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ नपा बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button