Betul Transfer News: 20 माह बाद एसपी झारिया की विदाई, वीरेंद्र जैन को कमान

Betul Transfer News: SP Jharia departs after 20 months, Virendra Jain takes over

आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची में बैतूल भी शामिल, श्योपुर से आएंगे नए एसपी

Betul Transfer News: बैतूल। राज्य शासन ने देर रात करीब ढाई दर्जन से अधिक जिलों के एसपी के तबादले कर दिए। अलसुबह यह सूची सोशल मीडिया पर जारी हुई, तब सभी को जानकारी मिली। दरअसल इस सूची में बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया का भी तबादला मुरैना हुआ है। उनके स्थान पर श्योपुर के एसपी वीरेंद्र जैन को बैतूल का नया एसपी बनाया गया। हालांकि वर्तमान एसपी झारिया को किसी जिले की कमान देने की बजाए सेनानी, पांचवीं वाहिनी, बिसबल मुरैना भेजा गया है।

1 जनवरी 2024 को निश्चल एन झारिया ने बैतूल में एसपी की कमान संभाली थी। उनका करीब 20 माह का कार्यकाल बैतूल में रहा। यह कार्यकाल मिश्रित कहा जा सकता है। हालांकि उनके कार्यकाल में साइबर क्राइम को लेकर बड़े खुलासे हुए। कई अंधेकत्लों और चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। झारिया के कार्यकाल की एक और उपलब्धि कही जा सकती है कि साइबर एक्सपर्ट होने के कारण उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई संगठित अपराधों का खुलासा करने में भी सफलता हासिल की। इसके अलावा नशा और तस्करी के बड़े कारोबार का भी खुलासा हुआ है। साइबर सेल विशेषज्ञ निरीक्षक अब्दुल अंसारी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया।

जिले में क्या हुआ, सभी को पता

अपना तबादला होने के बाद एसपी निश्चल झारिया कंट्रोल रूम में शाम 4 बजे रूबरू होंगे। इसके पहले सांझवीर टाईम्स से संक्षिप्त अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस विभाग में क्या हुआ। मीडिया से अच्छा कोई भी नहीं जान सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मीडिया और अन्य जनप्रतिनिधियों का लगातार सहयोग मिला है।

श्योपुर की तरह बैतूल में भी चलेगा विशेष अभियान: जैन

अब तक श्योपुर की कमान संभालने वाले आईपीएस वीरेंद्र जैन को राज्य शासन ने बैतूल का नया एसपी बनाया है। इस दौरान उन्होंने सांझवीर टाईम्स से खास चर्चा करते कहा कि सभी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करना उनका लक्ष्य है। अपराधों की सूक्ष्म समीक्षा कर इसका निपटारा भी प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैतूल की तरह श्योपुर भी आदिवासी जिला है। यहां पर इस वर्ग के लिए कई काम किए हैं। बैतूल भी आदिवासी अंचल है। यहां पर भी प्राथमिकता से अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में वे बैतूल आकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। जैन 2016 बैंच के आईपीएस अधिकारी बताए जाते हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button