Betul Samachar : जून माह के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी ब्लड सेपरेशन मशीन

Betul Samachar: Blood separation machine will start in the first week of June

एक यूनिट ब्लड से 4 मरीजों को मिलेगा फायदा

Betul Samachar : बैतूल। जिला चिकित्सालय में अब एक यूनिट ब्लड से चार मरीजों को फायदा मिलेगा। जिला अस्पताल ब्लड सेपरेशन मशीन लगाए जाने को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इसका लाभ अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल पाएंगा। अस्पताल में ब्लड सेपरेशन मशीन लगाने का काम किया जा रहा है। सबकुछ योजना के अनुसार चला तो जून माह के पहले सप्ताह तक ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन मशीन कार्य करना शुरू कर देगी।

इस यूनिट के शुरू हो जाने से एक ब्लड यूनिट से चार मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। इस मशीन की खासियत यह है कि ब्लड में से चार अलग-अलग कम्पोनेंट को अलग-अलग किया जाता है और इसे अलग-अलग मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह है कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट

जानकारी के मुताबिक कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट में ब्लड को अलग-अलग किया जाता है। ब्लड में चार कम्पोनेंट पाए जाते है, जिन्हें मशीन की सहायता से अलग-अलग किया जाता है। इसमें से रेड ब्लड सेल, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल है। इन चारों को मशीन की सहायता से मथकर अलग-अलग किया जाता है। जिससे ब्लड की अलग-अलग परत निकल जाती है। इसके बाद आवश्यकता अनुसार मरीजों को ब्लड दिया जाता है। कुल मिलाकर एक ब्लड यूनिट से चार लोगों की जरूरत पूरी हो जाती है।

खून की कमी से भी मिलेगी राहत

जिला अस्तपताल में कई बार यह भी देखने को मिलता है कि ब्लड की कमी से मरीज परेशान होते रहते है। ब्लड सेपरेशन यूनिट के शुरूआत हो जाने से कुछ हद तक खून की कमी से भी राहत मिलेगी। वर्तमान में एक यूनिट ब्लड का इस्तेमाल केवल एक ही मरीज के लिए किया जाता है।

ब्लड सेपरेशन यूनिट की शुरूआत होने से एक यूनिट ब्लड का इस्तेमाल चार मरीजों के लिए होगा। ब्लड सेपरेशन यूनिट की शुरूआत होने से खून की कमी की समस्या से अस्पताल प्रबंधन भी राहत की सांस लेगा। हालांकि इस यूनिट के संचालन में स्टॉफ की पर्याप्त जरूरत रहेगी। वैसे भी अस्पताल में स्टॉफ की कमी बनी हुई है।

कई महीनों से आ चुकी है मशीन

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल को ब्लड सेपरेशन मशीन उपलब्ध हुई कई महीने बीत गए है। शुरूआत के दिनों में कुछ महीनों तक मशीन अस्पताल में ही रखी रही। कोई टेक्नीशियन मशीन को इंस्टाल करने नहीं आया। मशीन के इंस्टालेशन के लिए यूनिट बनाने में भी समय लग गया, लेकिन राहत भरी खबर यह सामने आ रही है कि जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ होगा। इसका लाभ अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलेगा।

इनका कहना…

ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर काम जारी है। संभावना है कि जून के पहले सप्ताह तक यूनिट की शुरूआत हो जाएगी।

डॉ डब्ल्यू ए नागले, ब्लड बैंक प्रभारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button