Sarni News: सीएमओ कक्ष से गायब हुई सरकारी फाइल, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध

पुलिस ने दर्ज किया मामला नगर पालिका कार्यालय में फाइल चोरी से मचा हड़कंप, सीएमओ की शिकायत और फुटेज के आधार पर युवक के खिलाफ एफआईआर

Sarni News: सारनी। नगर पालिका कार्यालय के सीएमओ कक्ष से महत्वपूर्ण सरकारी फाइल गायब होने के मामले में सारनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएमओ की शिकायत, कर्मचारियों के बयान और कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने सारनी निवासी आदित्य यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। घटना के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना 13 नवंबर की है। इसी दिन नगर पालिका अध्यक्ष के पिता का निधन होने के कारण सीएमओ नितिन विजवे कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इस दौरान विद्युत शाखा के लिपिक शुभम दुबे ने वार्ड क्रमांक 17 स्थित मंगल भवन में विद्युत रिपेयरिंग कार्य की अनुमति से संबंधित फाइल स्वीकृति के लिए सीएमओ कक्ष में रखी थी। कुछ समय बाद जब फाइल की तलाश की गई तो वह कक्ष से गायब मिली। मामले की जानकारी सामने आने पर कार्यालय में फाइल तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में कक्ष में प्रवेश करता दिखा युवक

फाइल गायब होने की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश नागर और उप राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी फाइल का पता नहीं चलने पर कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में 13 नवंबर की शाम करीब 4 बजे सारनी निवासी आदित्य यादव सीएमओ कक्ष में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करता दिखाई दिया। बताया गया कि उस समय हॉल में मौजूद उपयंत्री कमलेश पटेल ने गार्ड को युवक को अंदर जाने से रोकने के लिए भी कहा था। फुटेज के आधार पर युवक पर सरकारी फाइल ले जाने का संदेह जताया गया।

प्तप्तप्त शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया अपराध

सीएमओ नितिन विजवे ने घटना के दिन ही सीसीटीवी फुटेज संलग्न कर थाना सारनी में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत एवं संबंधित बयानों की जांच के बाद पुलिस ने 22 नवंबर को आदित्य यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(द्ग), 296(ड्ढ) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना कार्यवाहक उप निरीक्षक भानुप्रताप सिंह बुंदेला को सौंपी गई है। पुलिस अब गायब सरकारी फाइल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button