Betul Accident News: ट्राली पर खड़े युवक का सिर ब्रिज से टकराया, ट्रेक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत

Betul Accident News: Head of a young man standing on a trolley hits the bridge, dies after getting crushed under the wheel of a tractor

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Betul Accident News: बैतूल। गुरुवार -शुक्रवार की दरम्यानी रात रानीपुर रोड पर ट्रैक्टर की ट्राली पर खड़े युवक का सिर ब्रिज से टकरा गया। इसी बीच युवक जैसे ही नीचे गिरा ट्रेक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिसमौके पर पहुंच गई जैसे-तैसे मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है की हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी क्षेत्र के ग्राम कुही निवासी सुखदेव उइके (32) वर्ष मक्का परिवहन करने के कार्य में मजदूरी कर रहा था। रात में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक जा रहा था। पीछे ट्राली में सुखदेव खड़ा हुआ था। इसी दौरान मेहकार ग्राम के पास रानीपुर डैम की नहर की पुलिया के नीचे से गुजरते समय सुखदेव का सिर पुलिया से टकराया और वह नीचे गिर गया।

इस बीच वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। बुरी तरह से कुचल जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इधर जैसे ही ग्रामीणों को इसकी खबर मिली। वे मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के गुस्से को देखते एएसपी और एसडीओपी को मौके पर जाना पड़ा। इसके बाद ग्रामीण माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के द्वारा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button