Betul News: समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू, पहले दिन सूने रहे खरीदी केन्द्र

Betul News: Procurement started under support price, procurement centers remained deserted on the first day

एक भी किसान ने बुक नहीं किया स्लॉट

Betul News: गेहूं चना सहित अन्य फसल की समर्थन मूल्य में आज से खरीदी प्रारंभ हो गई है। पहले दिन एक भी खरीदी केन्द्र पर किसान उपज लेकर नहीं पहुंचे। खरीदी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। उपज लाने के पहले किसानों को स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन एक भी किसान ने स्लॉट बुक नहीं किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 मार्च से समर्थन मूल्य में गेहंू की खरीदी प्रारंभ हो गई है।

सुबह खरीदी केन्द्रों पर अधिकारी और कर्मचारियों ने तौल कांटे की पूजा अर्चना कर खरीदी का श्रीगणेश किया, लेकिन पहले दिन जिले के किसी भी केन्द्र पर किसान उपज लेकर नहीं आए है। दिन भर खरीदी केन्द्र पर अधिकारी, कर्मचारी किसानों के उपज लाने का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि खरीदी के एक सप्ताह तक खरीदी केन्द्रों पर इसी तरह स्थिति बनी रहने की संभावना बनी है।

होली के बाद खरीदी केन्द्रों में खरीदी की रफ्तार बढ़ सकती है। अभी कई किसानों की फसल भी नहीं कटी है, किसान फसल कटाई में लगे है। प्रतिवर्ष देखने में यह आता है कि खरीदी शुरू होने के एक पखवाड़े तक खरीदी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इसके बाद खरीदी में तेजी आने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसे खरीदी की रफ्तार देखने को मिलेगी।

20 हजार से अधिक किसानों ने किया पंजीयन

जिला आपूर्ति कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार समर्थन मूल्य में उपज बेचने के लिए 20 हजार 770 किसानों ने पंजीयन किया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कम किसानों ने पंजीयन किया है। बड़ी संख्या में किसानों ने तो पंजीयन कर लिया, लेकिन प्रतिवर्ष यह देखने में आता है कि सभी किसान उपज नहीं बेच पाते है।

किसान पंजीयन करके रख देते, लेकिन उपज मंडी में ले जाकर बेच देते है। इसका प्रमुख कारण यह है कि समर्थन मूल्य में उपज के दाम कम और भुगतान में भी समय लगता है। इसी परेशानी से किसान कई बार समर्थन मूल्य में उपज नहीं बेचते है। हालांकि सरकार के निर्देश है कि एक सप्ताह के भीतर उपज का भुगतान किया जाए, ताकि किसान परेशान न हो।

जिले में बनाए 60 केन्द्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य में उपज की खरीदी के लिए 60 खरीदी केन्द्र बनाए है। जिसमें से 50 केन्द्रों पर 20 मार्च को पूजा अर्चना कर खरीदी की शुरूआत कर दी। 10 ऐसे खरीदी केन्द्र है जिनकी अभी अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि खरीदी केन्द्रों की अनुमति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने के बाद शेष 10 केन्द्रों पर भी खरीदी प्रारंभ की जाएगी। फिलहाल किसान उपज लेकर आते है तो केवल 50 केन्द्रों पर खरीदी करेंगे।

बताया गया कि किसानों की संख्या के आधार पर खरीदी केन्द्रों को तय किया गया है। जहां किसानों की अधिक संख्या है वहां पर खरीदी केन्द्र बनाया गया। खरीदी प्रारंभ होने के पहले अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी और कर्मचारियों को उपज खरीदी को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए है।

इनका कहना…

आज से खरीदी की शुरूआत तो हो गई, लेकिन पहले दिन किसी भी केन्द्र पर किसान उपज लेकर नहीं पहुंचे। इस बार 20 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन किया है।

कृष्णा टेकाम, जिला आपूर्ति अधिकारी, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button