▪️आशीष राठौर
Betul Accident: (शाहपुर)। बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रही दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहागपुरढाना में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देने के बाद कुछ युवक ढाबे पर खाना खाने गए थे। रात करीब 1.30 बजे सभी खाना खाकर बाइक से वापस घर जा रहे थे।इसी दौरान आमने सामने 2 बाईकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। (Betul Accident)
हादसे में बाइक पर सवार अनुश पिता सुखलाल सिरसाम उम्र 18 वर्ष निवासी सोहागपुरढाना, रोहन पिता मोतीलाल उम्र 26 वर्ष सोहागपुरढाना की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दुसर्ज बाइक पर सवार गौतम एवं एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस एवं डायल- 100 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Betul Accident)
