Betul Samachar : धाराखोह के जंगल में पूजा करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला

Betul Samachar: Bees attack on people who went to worship in Dharakhoh forest.

हालत बिगड़ने पर पंद्रह लोगों को अस्पताल में किया भर्ती

Betul Samachar : (घोड़ाडोंगरी)। धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिसे सभी घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार भोपाल-इटारसी एवं सारणी के करीब 40 से 50 लोग धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था। चूल्हे का धुंआ जैसे ही पेड़ पर लगी मधुमक्खियां के छाते पर पहुंचा मधुमक्खियां ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। हमला होते ही लोगों ने गांव की ओर भाग कर अपने आप को बचाया। इसके बावजूद मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए, सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीण सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि धाराखोह बाबा की पूजा करने सारनी और भोपाल,बैतूल और इटारसी सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है। रविवार शाम को भी करीब 40 से 50 लोग यहां पहुंचे थे। जिन पर मधुमक्खियां ने ने हमला कर दिया। लोगों ने अपने आप को गांव की ओर भाग कर बचाई। हमले में करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए। (Betul Samachar)

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button