Betul News: बड़ी राहत: कल से दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहनों के लिए खुलेगा रेलवे अंडरब्रिज

केन्द्रीय मंत्री उइके और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खण्डेलवाल के निर्देश रंग लाए

Betul News: बैतूल। शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित राहत का क्षण आ गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल, मंगलवार को शाम 6: बजे से बैतूल रेलवे अंडरपास (RUB) दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि केंद्रीय मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निरंतर प्रयासों, मॉनिटरिंग और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम मानी जा रही है। उनके हस्तक्षेप और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से यह जटिल कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो सका।

रेलवे प्रशासन के कार्यकारी अभियंता मनोज पाटीदार के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए मात्र 18 दिनों में यह काम पूरा किया। सीमित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य रेलवे अधिकारियों, इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों की प्रतिबद्धता और टीमवर्क को दर्शाता है।

नागरिकों के सहयोग को सराहना

इस दौरान रामनगर, गर्ग कॉलोनी और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हुई असुविधा के लिए प्रशासन ने उनके धैर्य और सहयोग के प्रति आभार जताया है। अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं था।

3 मई तक पूर्ण संचालन का लक्ष्य

रेलवे अधिकारियों ने लक्ष्य तय किया है कि 3 मई तक अंडरब्रिज को सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस दिशा में काम तेजी से जारी है।

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने रेलवे टीम के समर्पण और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button