Betul News : चर्चित होटल में देहव्यापार कराए जाने की भी सुगबुगाहट
Betul News: Rumors of prostitution being conducted in a famous hotel

अपने फायदे के लिए होटल संचालक ने मर्यादा ताक पर रखी, क्षेत्र के लोग भी अब आगे आने लगे
Betul News :(बैतूल)। कोतवाली के पास संचालित कथित होटल में चल रहे अय्याशी के खेल को सांझवीर टाईम्स द्वारा उजागर करने के बाद अब होटल के आसपास रहने वाले लोग भी हिम्मत दिखाने लगे हैं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर लोगों ने बताया कि होटल में सिर्फ बाहर से आने वाले संदिग्ध जोड़ों को ही सुविधा नहीं दी जा रही, बल्कि देह व्यापार जैसी गतिविधयां भी यहां पर नजर आ रही हैं। होटल के पीछे और साइड में इसकी पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि इसकी भनक ना तो पुलिस को लग पाए और ना ही यहां रहने वाले लोगों को। बताया जा रहा है कि समाचार के प्रकाशन के बाद होटल प्रबंधन में हड़कम्प मचा हुआ है। समाचार में जिन दो कर्मचारियों का उल्लेख किया गया है उनमें भी भय की स्थिति देखी जा रही है।
मोबाइल फोन उगल देगा पूरे राज
होटल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि संदिग्ध जोड़ों को एंट्री देने के साथ होटल में डिमांड के आधार पर युवतियां भी उपलब्ध कराई जाती है, क्योंकि होटल में ऐसे कई युवक भी पहुंचते हैं जो अकेले ही होते हैं। उनके डिमांड करने पर होटल संचालक युवतियां उपलब्ध करवाकर होटल के पीछे बने कमरों की सुविधा उन्हें उपलब्ध कराता है। सूत्र बताते हैं कि इससे होने वाली कमाई का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा संचालक का होता है तो वहीं 40 प्रतिशत की राशि युवतियों को दे दी जाती है। लोगों का मानना है कि होटल संचालक के मोबाइल फोन की यदि कॉल डिटेल निकली जाए तो सारे राज अपने आप खुल जाएंगे।
कभी-कभी दर्जनों की संख्या में पहुंचते हैं जोड़े
स्थानीय रहवासियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि होटल में अनैतिक गतिविधियों का पूरा काम होटल मालिक का पुत्र संभाल रहा है। रोजाना 10 से 15 जोड़ों का होटल में आना आम बात हो चुकी है, लेकिन कभी-कभी इनकी संख्या 25 से 30 तक पहुंच जाती है। यानी कि एक ही दिन में संचालक 25 से 30 हजार रुपए की गन्दी कमाई कर रहा है। जानकारी मिली है कि जैसे ही जोड़े होटल पहुंचते हैं। कर्मचारी उनकी संचालक से मोबाइल पर बात कराते हैं। सौदेबाजी होने के बाद संचालक कर्मचारियों को निर्देशित करता है कि कस्टमर को कौन सा रूम उपलब्ध कराना है। साथ ही कस्टमर की आईडी वगैरा भी होटल संचालक के मोबाइल पर भेज दी जाती है। कर्मचारियों को यह भी बताया जाता है कि कस्टमर के निकल जाने के बाद कमरों की अच्छे से सफाई की जाए, ताकि किसी प्रकार का कोई सबूत ना मिल पाए। खैर जो भी हो, लेकिन यदि कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर यदि इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो यह सीधे तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान खड़े करता है।
इनका कहना….
हमने होटल पर दो बार रेड भी पड़वाई, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिले। यदि देहव्यापार जैसी गतिविधियां होटल में संचालित की जा रही है तो प्रयास करेंगे कि मामले की सच्चाई सामने लाई जाए।
निश्चल झारिया, एसपी बैतूल।





