Betul Accident News: ढोढरामोहर के पास ट्रेन की चपेट में आई 2 महिलाएं, गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Betul Accident News: 2 women hit by train near Dhodhramohar, referred to district hospital in critical condition

Betul Accident News: ढोढरामोहर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को दो महिलाएं ट्रेन से टकराने से घायल हो गई। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

आरपीएफ थाना प्रभारी बैतूल राजेश बनकर ने बताया कि ढोढरामोहर रेलवे स्टेशन के स्टार्ट सिग्नल के पास करीब 2:25 बजे एमटी कोचिंग मालगाड़ी ट्रेन के ड्राइवर से सूचना मिली थी कि दो महिलाएं ट्रेन से टकराकर घायल हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ एवं रेलवे कर्मचारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे एवं महिलाओं को उठाकर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। जहां पर महिलाओं को प्राथमिक उपचार किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं अत्यधिक गंभीर होने के कारण नाम और पता नहीं बता पा रही एक महिला के उल्टे हाथ में फैक्चर और सर पर चोट है तथा दूसरी महिला के उल्टे पैर एवं सर में गंभीर चोट आई हुई है। दोनों महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button