Betul DR. Shyam soni: बर्मिघंम यूनिवर्सिटी से डॉ सोनी को एडवांस डायबिटीज में डिग्री
Betul DR. Shyam Soni: Dr. Soni has a degree in Advanced Diabetes from Birmingham University.

प्रदेश के एकलौते ऐसे चिकित्सक, कोरोना के खाली समय का डॉ.श्याम सोनी ने किया सदुपयोग
Betul DR. Shyam soni: बैतूल। जहां चाह, वहां राह वाली कहावत बैतूल के प्रख्यात ह्दय और मधुमेह रोग विशेषज्ञ एवं सीम्स अस्पताल के संचालक डॉ श्याम सोनी पर सटीक बैठती है। उन्होंने तीन वर्ष पहले कोरोना काल के दौरान यूके की बर्मिघंम यूनिवर्सिटी एडवांस डायबिटीज में डिग्री करने का प्लान मन में लाया।
इसके बाद तीन साल तक आनलाइन स्टडी के बाद पिछले साल हुई परीक्षा में शामिल हुए और जब परिणाम आए तो न सिर्फ उनके बल्कि बैतूल और पूरे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।
दरअसल, देश से केवल सात डाक्टरों को बर्मिघंम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफलता मिली है। पिछले दिनों मुंबई में आयोजित एक भव्य दीक्षांत समारोह में इंग्लैंड के दूतावास में डॉ सोनी को यह डिग्री प्रदान की गई।
सीम्स अस्पताल के संचालक डॉ श्याम सोनी ने वर्ष 2020 में कोविड काल के दौरान लाकडाउन में समय निकालने के लिए तरकीब सोची थी, उस समय अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम थी, इसलिए उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए यूके की प्रतिष्ठित बर्मिघंम यूनिवर्सिटी से एडवांस डायबिटीज के आनलाइन कोर्स के लिए एंट्रेस परीक्षा में शामिल होने का मन बनाया।
डॉ सोनी ने बताया कि 2 एंट्रेस परीक्षा उन्होंने आनलाइन माध्यम से दी। इसके लिए करीब तीन साल तक पढ़ाई करते रहे। जब भी खाली समय मिलता था वे इस परीक्षा की तैयारी करते रहते थे।

मुंबई के भव्य समारोह में मिली डिग्री (Betul DR. Shyam soni)
गत 9 मार्च को डॉ श्याम सोनी को मुंबई के ख्यातिनाम होटल सेफिया में बर्मिघंम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में एडवांस डायबिटीज की डिग्री प्रदान की गई। समारोह में यूनिवर्सिटी की एचओडी क्लेयर जे राबर्ट्स ने यह डिग्री प्रदान की तो तालियां की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा। समारोह में ब्रिटिस डिप्टी हाई कमिश्नर हरजिंद्र सिघकंग डिप्टी डैन हैल्थ एंड लाइफ सांइसेस बीसीयू प्रोफेसर अन्ने फिलीप, डिप्टी प्रोग्राम लेडी फॉर एडवांससिंग डायबिटीज केयर बीसीयू मार्था स्टीवर्ट, प्रोफेसर मैक्सिन लिंटर्न मौजूद थे। डॉ सोनी के अलावा देश के पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के दो-दो, महाराष्ट के एक डाक्टर को यह डिग्री मिली है। डा सोनी ने बताया कि देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी से किडनी, ह्दय और पैरालिसिस की संभावना बढ़ रही है। डायबिटीज में एडवांस कोर्स करने के बाद बैतूल में भी लोगों को बेहतर उपचार कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि डिग्री हासिल करने के लिए तीन वर्ष तक कठिन पढ़ाई की है।
पहले भी देश में अव्वल आ चुके हैं डॉ सोनी
सीम्स अस्पताल के संचालक डॉ श्याम सोनी स्कूल की पढ़ाई के दौरान से ही काफी मेधावी रहे। एमबीबीएस और डीएनबी करने के दौरान भी वे परीक्षा उत्तीर्ण करने में टॉपर रहे हैं। उनके पास अभी एमबीबीएस, डीएनबी, एफसीसीएम, एएफआईएच की डिग्री है। अब उनके डिग्री में एडवांस डायबिटीज भी जुड़ जाएगी। एफसीसीएम और एएफआईएच की परीक्षा तो डॉ सोनी ने पूरे देश में टॉपर रहकर उत्तीण की है। इसके बाद एडवांस डायबिटीज में डिग्री में भी उन्होंने संभवत प्रदेश में प्रथम और देश में भी बड़ी सफलता पाई है। डॉ श्याम सोनी की इस उपलब्धि पर जिले भर के चिकित्सकों और अधिवक्ताओं, पत्रकारो, ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




