Betul Samachar: संगठन चुनाव में कांग्रेस एक एकम एक, भाजपा दस दहाम सौ पर
Betul Samachar: In organization elections, Congress is one and one, BJP is at ten and a hundred.

अनुशासन के बूते भाजपा की तगड़ी बूथ समिति गठित, कांग्रेस चल रही सुस्त चाल
Betul Samachar: बैतूल। राजधानी दिल्ली के नए संसद भवन में सोमवार शीत- कालीन सत्र शुरू होने के पहले अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को आइना दिखाते हुए कुल 5 संदेश दिए। आम जन की सेवा और सफलता से लबरेज इन संदेशों को विपक्षी आत्मसात करते हैं तो उम्मीद है कि काफी हद तक राजनीति की तस्वीर बदल सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सम्भव हो सकता है? इसका जवाब शायद नहीं में मिलेगा। बात संगठन की करें तो ईवीएम को कोसने वाली कांग्रेस पार्टी की रीढ़ मानें जाने वाले संगठन को लेकर कितनी गंभीर है। अंदाजा लगाया जा सकत है।
वर्तमान में पार्टी की हालत यह है कि संगठन चुनाव में भाजपा जितनी तेज चाल चल रही है। कांग्रेस मिलों दूरी तक आसपास भी नजर नहीं आ रही। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों की बात करें तो इसकी संख्या लाखों में पहुंच चुकी है। इसके ठीक बाद जिला भाजपा में बूथ समितियों के चुनाव तक सम्पन्न करवाएं जा चुके हैं। वहीं जिला कांग्रेस की बात करें तो एक मात्र जिला अध्यक्ष ही अस्तित्व में नजर आ रहे हैं। राजनीति के जानकारों की माने तो भाजपा की प्लानिंग और समय का सही उपयोग जहां भाजपा को सफलता की सीढ़ी चढ़ा रही है तो दूसरी तर$फ कांग्रेस की सुस्त चाल उन्हें कामयाबी से दूर करती जा रही है।
भाजपा में 1462 बूथों पर 17 हजार 544 पदाधिकारी नियुक्त
संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कि पार्टी के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य बनाने के बाद सिर्फ महीने भर के भीतर भाजपा ने जिले में बूथ समितियों के चुनाव सम्पन्न करवा लिए हैं। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों की संख्या लाखों में पहुंचा दी है। इसके बाद संगठन ने बूथों पर फोकस किया है। जिले में कुल बूथों की संख्या करीब 1591 है। भाजपा करीब 1462 बूथों पर समितियों का गठन कर चुकी है। बूथ समितियों में प्रति बूथ 12 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। खास बात यह है कि समितियों में वार्ड की महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका भाजपा ने दिया है।
भाजपा की सक्रिय संगठनात्मक कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैदानी स्तर पर 1462 बूथों में भाजपा 17 हजार 5 सौ 44 पदाधिकारी मैदान में उतार चुकी है। प्रत्येक बूथों में 3 से 4 महिलाओ को प्रतिनिधत्व दिया गया है इस हिसाब से 1462 बूथों में 5 हजार 8 सौ 48 महिलाओं को पदाधिकारी बनाया जा चुका है। जानकारी मिली है कि 1591 बूथों में करीब 19 हजार 92 पदाधिकारियों की नियुक्ति का काम अगले दो दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। मौजूदा हालातों में भाजपा बूथ समिति का 92 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुकी है।
कांग्रेस संगठन में चुनाव ठंडे बस्ते में
भाजपा और कांग्रेस दोनो ही बड़े दलों में संगठन चुनाव काफी महत्व रखता है। जहां भाजपा राजनीति दौड़ पूरी रफ्तार से दौड़ रही है तो कांग्रेस संगठन चुनाव का कोई ठौर ठिकाना तक नजर नहीं आ रहा है। राजनीतिक समीक्षकों की माने तो कांग्रेस के छात्र संगठनों को छोड़ दिया जाए तो संगठन के नाम पर जिले में सिर्फ जिला अध्यक्ष ही पर्दे पर नजर आ रहे हैं।
कहने को कांग्रेस में ब्लाक पदाधिकारियों के सक्रिय होने की जानकारी जरूर मिल रही है, लेकिन यह पदाधिकारी कौन हैं किस पद पर हैं , पार्टी में इनकी भूमिका क्या है? इसकी जानकारी मीडिया तक मे देखने और सुनने को नहीं मिलती। इससे समझा जा सकता है कि संगठन को लेकर कांग्रेस जिले में भी उतनी गम्भीर नहीं है, जितनी होनी चाहिए। वर्तमान दौर में भाजपा जिस तरीके से अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। उससे ऐसा नहीं लगता कि अगले कुछ महीनों तक कांग्रेस अपने बूथ लेबल के चुनाव भी सम्पन्न करवा पाए।
1 दिसम्बर से कांग्रेस में मच सकती है हलचल
कांग्रेस में संगठन चुनावो को लेकर हाल ही में प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की भारी भरकम $फौज खड़ी की गई है, लेकिन विडम्बना यह है कि जिला स्तर के संगठन चुनावों की सुगबुगाहट तक नजर नहीं आ रही। जानकारी मिली है कि 1 दिसम्बर से जिले में कांग्रेस संगठन के चुनावों को सम्पन्न कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे के मुताबिक 1 दिसम्बर से नए संगठन चुनावो की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसमें सेक्टर, मंडलम, बूथ समिति आदि के चुनाव कराए जाने हैं, लेकिन 1 दिसम्बर आने में मात्र 4 दिन ही शेष बचे हुए हैं और जिले में अभी तक कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर ना कोई तैयारी नजर आ रही है और न ही संगठन चुनाव की कोई रूप रेखा मीडिया तक पहुंच पाई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि आगामी 1 दिसम्बर से कांग्रेस अपनी संगठन चुनावी प्रक्रिया की शुरुवात कर ही देगी।
इनका कहना….
भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। यही वजह है कि दी गई समय सीमा के मुताबिक बूथ समिति के चुनाव अंतिम चरणों में हैं। इसके बाद हमारा फोकस मण्डल चुनाव पर होगा।
आदित्य शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष, बैतूल
1 दिसम्बर से संगठन चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में सेक्टर, मंडलम और बूथ समितियों के चुनाव होंगे।
हेमन्त वागद्रे, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बैतूल