Betul Samachar: वित्तीय संकट से जूझ रही नपा को बढ़ाने होंगे आय के स्त्रोत

Betul Samachar: Municipal Corporation facing financial crisis will have to increase its sources of income.

वित्तीय वर्ष बजट को लेकर तैयार होने लगा खाका

Betul Samachar: बैतूल। वित्तीय संकट से जूझ रही बैतूल नगरपालिका को इस बार आय के स्त्रोत बढ़ाने पर अधिक फोकस करना पड़ेगा। वित्तीय वर्ष 2025-2026 को लेकर नगरपालिका ने बजट का प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है। अधिकारी कर्मचारी भी बजट को लेकर काम में जुट गए हैं। जल्द ही बजट का पूरा खाका तैयार कर लिया जाएगा।

दरअसल प्रतिवर्ष नगरपालिका द्वारा मार्च माह में नए वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का बजट तैयार किया जाता है। इस वर्ष होने वाले बजट को लेकर भी तैयारियां चल रही है। बजट पेश होने के बावजूद नगरपालिका घाटे में चल रही है।

इसकी बड़ी वजह यह है कि संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करो की नियमित वसूली नहीं हो पा रही है। वित्तीय संकट से जूझ रही नगरपालिका को जैसे-तैसे चलाना पड़ रहा है। इस वर्ष बजट को लेकर नगरपालिका को आय के साधन बढ़ाने की योजना पर काम करना होगा। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। बजट को लेकर सभी वार्डों के पार्षदों से सुझाव लिए जाएंगे।

प्रतिमाह तीन करोड़ रुपए का खर्च

बैतूल नगरपालिका में प्रति माह तीन करोड़ रुपए का खर्च होता है। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के लिए नगरपालिका को आय के स्त्रोत भी बढ़ाने पड़ेंगे। इस बार नगरपालिका द्वारा कोई नए काम नहीं किए हैं। पुराने काम भी लंबित पड़े हैं। बजट के अभाव के कारण कामों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। नगरपालिका में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का जैसे-तैसे वेतन निकल पा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक नगरपालिका को प्रतिमाह वेतन के रूप में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करना पड़ रहे हैं। कई बार देखने में आता है कि बजट के अभाव के कारण अधिकारी-कर्मचारियों की दो-दो महीने तक वेतन नहीं हो पाता है। पिछली कमियों को देखते हुए इस बार बजट में नगरपालिका नए सिरे से खाका तैयार करने में जुटी हुई है।

वसूली पर करना होगा सबसे ज्यादा फोकस

नगरपालिका को कर वसूली पर सबसे ज्यादा फोकस करना होगा अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रही नगरपालिका को बाहर निकाला मुश्किल हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक नगरपालिका को अभी तक सभी करो का लगभग 22 प्रतिशत वसूली कर पाई है। सबसे ज्यादा संपत्ति और जलकर बकाया है। जब तक इन करो की वसूली में तेजी नहीं आएगी तक तक नगरपालिका की माली हालत सुधारना मुश्किल हो जाएगा।

सभी शाखाओं को जारी किए नोटिस

वित्तीय बजट को लेकर नगरपालिका ने सभी शाखाओं के प्रमुखों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में वित्तीय बजट की तैयारी करने और अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है ताकि बजट को आवश्यकता के अनुसार तैयार किया जा सके। हालांकि अभी सभी शाखाओं से बजट के संबंध में जानकारियां उपलब्ध नहीं हुई है। नपा सीएमओ ने सभी शाखा प्रमुखों को जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं।

इनका कहना

इस वर्ष के वित्तीय बजट की तैयारी की जा रही है। सभी शाखा प्रमुखों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। नगरपालिका इस बार आय के स्त्रोत बढ़ाने पर अधिक फोकस करेगी।

सतीश मटसेनिया, सीएमओ नगरपालिका बैतूल।

यह भी पढ़ें: Cheapest recharge plans: यूजर्स के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ जिओ एयरटेल का रिचार्ज प्लान, वोडाफोन में भी रेट में की जबरदस्त कटौती

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button