Today Betul Samachar: संयुक्त मोर्चा का एक दिवसीय हड़ताल कक असर, कोयले उत्पादन पर असर, राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बनी रही विवाद की स्थिति पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
Today Betul Samachar: Impact of United Front's one-day strike, impact on coal production, police took charge of the situation of dispute in the nationwide strike.

▪️कालीदास चौरासे
Today Betul Samachar:(सारनी)। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी डब्ल्यूसीएल में चार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। प्रथम पाली में हड़ताल सफल रही। दूसरी पाली शुरू होने से पहले ही भारतीय मजदूर संघ यानी कि बीएमएस द्वारा वाहन में माइक लगाकर शहर में अलाउंसमेंट कराना शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना संयुक्त मोर्चा के नेताओं को लगते ही सभी नेता एकजुट होकर अनाउंसमेंट कर रहे वाहन के पास पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पुलिस अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और बन रही विवाद की स्थिति को संभालने की कोशिश करने में लगे रहे। लेकिन चार यूनियनों से मिलकर बने संयुक्त मोर्चा और एकमात्र यूनियन के बीच बढ़ते विवाद को शांत करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी।
पुलिस की मौजूदगी में हड़ताल का विरोध करने वाले अपने अनाउंसमेंट वाहन को लेकर चलते बने। जिसका विरोध संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के समक्ष किया गया। मामले को उलझता देख मौके पर टीआई अरविंद कमरे भी पहुंचे और व्यवस्था संभालने का प्रयास करते रहे। गौरतलब है कि चार केंद्रीय ट्रेड यूनियन एटक, एचएमएस, इंटक और सीटू से मिलकर संयुक्त मोर्चा बना है। इसी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कोयला जगत में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। जबकि कोयला के क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं है।
ऐसे बनी विवाद की स्थितिडब्ल्यूसीएल के

पाथाखेड़ा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रथम पाली में सफल रही। इस पाली में किसी ने भी हड़ताल का विरोध नहीं किया। जबकि दूसरी पाली शुरू होने से पहले ही भारतीय मजदूर संघ द्वारा शहर में अनाउंसमेंट कराया की बीएमएस की ओर से खदान चालू है। सभी कामगार साथी काम पर जाए। इस तरह के अनाउंसमेंट करने से संयुक्त मोर्चा और भारतीय मजदूर संघ में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। खास बात यह है कि बंद के दौरान पहली बार यूनियन प्रतिनिधि आमने-सामने आए हैं।
डब्ल्यूसीएल कार्यरत है 30 हजार से ज्यादा कोयला कर्मी
पूरे वेकोलि यानी की वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 30000 से ज्यादा कोयलाकर्मी कार्यरत है। प्रतिदिन पूरे वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से लगभग 58000 टन कोयला उत्पादन होता है। संयुक्त मोर्चा की इस हड़ताल का मुख्य लक्ष्य कोयला उत्पादन जीरो करना है। ऐसा करके संयुक्त मोर्चा कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करेगा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने हुई सभा में एटक के श्रीकांत चौधरी, ओमकार शुक्ला, एचएमएस के महेंद्र यादव, संजय सिंह, इंटक के अतुल सूर्यवंशी, आशिक खान और सीटू के जितेंद्र निरापुरे समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





