Electric Cars Price : MG ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमते घटाई, टाटा बोली- बैटरी सेल्स के दाम कम हुए
Electric Cars Price: MG reduced the prices of electric cars, Tata said - the prices of battery sales reduced.

Electric Cars Price: भारत की इलेक्ट्रिक कार्स ने कैलेंडर ईयर 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ग्रोथ ओवरऑल पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट से बहुत ज्यादा बेहतर रही है। पीवी इंडस्ट्री में लगभग 8 परसेंट की पॉजिटिव ग्रोथ देखी गई जबकि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट की ग्रोथ लगभग 90% से अधिक रही है। यह ग्रोथ तब हुई जब अधिकतर लोगों को ईवी की कीमतें ICE व्हीकल्स से ज्यादा लगती हैं।(Electric Cars Price)लेकिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कई अलग-अलग मौकों पर कह चुके हैं कि ईवी की कीमतें घटेंगी और ICE व्हीकल्स के बराबर आएंगे।
पिछले कुछ समय में ऐसा ही हुआ है, ईवी की कीमतों में कमी आई है, जो आगे और भी कम हो सकती है। दरअसल, टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएम) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने इस संबंध में कहा, “बैटरी की लागत ईवी की कुल लागत का बड़ा हिस्सा है। बीते कुछ समय में बैटरी सेल की कीमतों में नरमी आई है, जो निकट भविष्य में और भी कम हो सकती हैं।”(Electric Cars Price)

बैटरी सेल की कीमतों में आई नरमी के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सन ईवी और टियागो ईवी की कीमतों में 1.2 लाख रुपये तक की कटौती कर दी। अब नेक्सन ईवी की कीमत 14.49 लाख रुपये से जबकि टियागो ईवी की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। (Electric Cars Price) श्रीवत्स ने कहा, “हमारा मिशन देशभर में ईवी को और ज्यादा एक्सेसिबल बनाकर अपनाने में तेजी लाने का है।”
- Also Read: Apple M3 iPad Pro: OLED स्क्रीन और M3 chip के साथ लॉन्च होगा Apple iPad Pro, जानें क्या है खासियत
एमजी ने भी घटाई ईवी की कीमतें(Electric Cars Price)

टाटा मोटर्स के बाद देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें एमजी बेचती है। इसने भी हाल के दिनों में अपनी ईवी की कीमतों में कटौती की है। इसके इंडिया पोर्टफोलियो में दो इलेक्ट्रिक कारें- ZS EV और Comet EV हैं।(Electric Cars Price) कीमतों में कटौती के बाद Comet EV का प्राइस अब 6.99 लाख रुपये से शुरू होता है जबकि ZS EV का स्टार्टिंग प्राइस 18.98 लाख रुपये हो गया है।





