Apple M3 iPad Pro: OLED स्क्रीन और M3 chip के साथ लॉन्च होगा Apple iPad Pro, जानें क्या है खासियत
Apple M3 iPad Pro: Apple iPad Pro will be launched with OLED screen and M3 chip, know what is the specialty

Apple M3 iPad Pro: एपल इन दिनों कई प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है और इन्हीं में से एक Apple iPad Pro 2024 है। ऐप्पल अपने iPad Pro लाइनअप में बड़ा बदलाव ला सकता है, हो सकता है कि अगले महीने में कई कमाल के फीचर्स के साथ नया iPad Pro पेश किया जा सकता है, जिसमें पिछले मॉडल से बड़े अपग्रेड होंगे। इसमें एक बड़ी OLED स्क्रीन, M3 चिप और एक्सेसरीज में नया मैजिक कीबोर्ड शामिल हो सकता है।
Bloomberg’s Mark Gurman की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक टिपस्टर बताता है कि ऐप्पल इसमें बड़े बदलाव कर सकता है। यह ऐप्पल का पहला टैबलेट हो सकता है, जिसमें ओलैड स्क्रीन होगी जो अपने मॉडल की तुलना में बेहतर ब्रइटनेस और ज्यादा सटीक और क्रिस्पर कलर प्रदान करेगी। इसे मार्च 2024 में लॉन्च करने की योजना है।गर्मन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल इस साल नए iPad Pro मॉडल को तीन प्रमुख बदलावों के साथ लॉन्च करेगा। इसमें ओलैड स्क्रीन, एक नया मैजिक कीबोर्ड और M3 चिप शामिल होगी।
OLED स्क्रीन मिलेगी(Apple M3 iPad Pro)

नए iPad Pro मॉडल में पहली बार OLED स्क्रीन होगी, जो पुराने मॉडल्स में इस्तेमाल की जाने वाली एलसीडी और मिनी-एलईडी स्क्रीन को बदल देगी। यह स्क्रीन अपग्रेड बेहतर कंट्रास्ट और ब्लैक लेवल देगा। स्क्रीन के साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि ऐप्पल अपने iPad Air 6 को कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड देगा जैसे कि iPad Air 2022 के 10।9 इंच डिस्प्ले की तुलना में 12।9 इंच की स्क्रीन। 12।9-इंच के iPad Pro को भी थोड़ा सा बढ़ाकर 13 इंच का स्क्रीन साइज मिल सकता है।
मैजिक कीबोर्ड से लैस होगा(Apple M3 iPad Pro)

उम्मीद है कि आईपैड में मिलने वाले डिस्प्ले के अलावा कुछ अन्य ऐसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो पहले कभी नहीं दिए गए। आगामी पैड संशोधित मैजिक कीबोर्ड का समर्थन करेंगे। जिसमें एक बड़ा ट्रैकपैड और एक लैंडस्केप-ओरिएंटेड फेस आईडी कैमरा होगा। आपको बता दें कि इसे iOS के बीटा बिल्ड में देखा गया था।
M3 चिप के साथ Apple iPad Pro(Apple M3 iPad Pro)

डिजाइन और स्क्रीन के साथ-साथ नए आईपैड प्रो मॉडल भी अपने लेटेस्ट इन-हाउस M3 चिप के साथ आने की उम्मीद है। यह Macs और iPads के लिए ऐप्पल के कस्टम सिलिकॉन की अगली पीढ़ी होगी। M3 चिप तेज CPU और GPU परफॉर्मेंस के साथ बेहतर बैटरी लाइफ और न्यूरल इंजन क्षमताओं की पेशकश करेगा।





