Ola S1 Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घटाए अपने दाम, जानें क्‍या है कीमत

Hybrid Car: Hybrid car gives highest mileage, know complete details

Ola S1 Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक का स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम घटा दिए हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कीमतें 25,000 रुपये तक कम (पिछले कुछ महीनों में) कर दी हैं। ई-स्कूटर रेंज अब 84,999 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, नई कीमतें लिमिटेड टाइम पीरियड (फरवरी 2024) के लिए हैं और मार्च 2024 में इन्हें रिवाइज्ड किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि Ola S1 3kWh बैटरी पैक रेंज (S1 Pro, S1 Air और S1 X+) की कीमत में कटौती हुई है।

Ola S1 की कितनी कम हुई कीमत (Ola S1 Electric Scooter)

Ola S1 X+(Ola S1 Electric Scooter)

ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर 2023 में एंट्री-लेवल S1 X+ मॉडल की कीमत 20,000 रुपये कम कर दी थी और अब कीमत को 5,000 रुपये कम किया गया है, जिससे इसकी कीमत कुल 25,000 रुपये तक घट गई है। इस वेरिएंट की असल कीमत 1,09,999 रुपये है, जो डिस्काउंट के बाद अब 84,999 रुपये हो गई है। यानी, असल कीमत से 25,000 रुपये कम।

Ola S1 Air(Ola S1 Electric Scooter)

Ola S1 Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घटाए अपने दाम, जानें क्‍या है कीमत

Ola S1 Air की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती हुई है। इस स्कूटर की कीमत 1,19,999 रुपये थी। छूट के साथ S1 Air की कीमत अब 1,04,999 रुपये हो गई है। वहीं, टॉप-स्पेक ओला एस1 प्रो की कीमत अब 1,29,999 रुपये हो गई है, इसपर 17,500 रुपये की छूट मिल रही है। इस वेरिएंट की असल कीमत 1,47,999 रुपये थी।

ओला की ओर से कीमत कटौती पर कहा गया, “स्ट्रॉन्ग वर्टिकली एंटीग्रेटेड इन-हाउस टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के दम पर हम कॉस्ट रिस्ट्रक्चर करने में सक्षम हुए हैं और ग्राहकों को लाभ देने का फैसला किया है।”

लेकिन, सवाल है कि अगर इसी कारण (जो कंपनी ने बताया) से ओला ने कीमत में कटौती की है और वह सही में ग्राहकों को लाभ पहुंचाना चाहती है तो फिर कम हुई कीमतें सिर्फ कुछ दिनों (फरवरी 2024) के लिए ही क्यों है?

शॉर्ट टर्म के लिए कीमतों को कम करना आमतौर पर मार्केटिंग स्ट्रैटेजी होती है, जिससे सेल्स (बिक्री) को बढ़ावा मिल सके। ऐसा काफी कंपनियां समय-समय पर करती रहती हैं।

बदलने पर ट्रांसफर हो जायेगी वारंटी(Ola S1 Electric Scooter)

Ola S1 Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर ने घटाए अपने दाम, जानें क्‍या है कीमत

ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, “हम बिना किसी अतिरिक्त लागत के लंबी वारंटी की पेशकश कर रहे हैं… स्कूटर का मालिक बदलने पर वारंटी ट्रांसफर हो जायेगी।” उन्होंने कहा कि ओला के ग्राहकों के पास अतिरिक्त शुल्क पर वारंटी को 1,25,000 किलोमीटर तक बढ़ाने का विकल्प भी होगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button