Tata Tiago and Tigor CNG AMT: टाटा ने लॉन्च किया टियागो और टिगोर सीएनजी AMT, जानें कीमत एवं डिटेल्‍स…

Tata Tiago and Tigor CNG AMT: Tata launches Tiago and Tigor CNG AMT, know price and details...

Tata Tiago and Tigor CNG AMT: टाटा मोटर्स ने भारत में टियागो सीएनजी एएमटी और टिगोर सीएनजी एएमटी गियरबॉक्स वाले वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं। इससे टाटा भारत में CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन पेश करने वाली पहली कार कंपनी बन गई है। एएमटी गियरबॉक्स के साथ टियागो सीएनजी की कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि एएमटी के साथ टिगोर सीएनजी की कीमत 8.85 लाख रुपये (दोनों, एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

कीमत(Tata Tiago and Tigor CNG AMT)

एएमटी गियरबॉक्स के साथ टियागो सीएनजी चार वेरिएंट्स; एक्सटीए, एक्सजेडए+, एक्सजेडए+ डुअल-टोन और एक्सजेडए एनआरजी में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.90 लाख रुपये, 8.80 लाख रुपये, 8.90 लाख रुपये और 8.80 लाख रुपये है। इनके मैनुअल वेरिएंट सीएनजी वर्जन की तुलना में, टियागो iCNG AMT लगभग 55,000 रुपये ज्यादा महंगे है, और Tigor iCNG AMT लगभग 60,000 रुपये ज्यादा महंगा है।

नई कलर स्कीम्स(Tata Tiago and Tigor CNG AMT)

Tata Tiago and Tigor CNG AMT: टाटा ने लॉन्च किया टियागो और टिगोर सीएनजी AMT, जानें कीमत एवं डिटेल्‍स...

हालांकि, एएमटी गियरबॉक्स जोड़ने के अलावा टाटा मोटर्स ने टियागो और टिगोर रेंज में नया कलर ऑप्शन दिया है। कंपनी ने पेट्रोल टियागो के लिए टॉरनेडो ब्लू कलर स्कीम और टियागो एनआरजी में ग्रासलैंड बेज कलर जोड़ा है। रेगुलर टिगोर को अब मेट्योर ब्रॉन्ज़ पेंट स्कीम भी दी गई है।

इंजन(Tata Tiago and Tigor CNG AMT)

टाटा ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह अभी भी 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है। पेट्रोल पर चलते समय ये 86 बीएचपी और 113 एनएम उत्पन्न करता है और सीएनजी मोड पर ये आंकड़े घटकर 73 बीएचपी और 95 एनएम हो जाते हैं। गियरबॉक्स विकल्प 5-स्पीड मैनुअल यूनिट और 5-स्पीड एएमटी हैं।

वेरिएंट(Tata Tiago and Tigor CNG AMT)

Tiago तीन वेरिएंट्स – XTA CNG, XZA+ CNG और XZA NRG में उपलब्ध होगी, जबकि Tigor iCNG AMT दो वेरिएंट्स – XZA CNG और XZA+ CNG में उपलब्ध होगी।

Tata Tiago and Tigor CNG AMT: टाटा ने लॉन्च किया टियागो और टिगोर सीएनजी AMT, जानें कीमत एवं डिटेल्‍स...

कंपनी ने क्या कहा?(Tata Tiago and Tigor CNG AMT)

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अमित कामत ने कहा, “सीएनजी ने पिछले कुछ सालों में काफी स्वीकार्यता हासिल की है। टाटा मोटर्स ने उद्योग जगत में पहली बार ट्विन-सिलेंडर तकनीक (बिना कोई समझौता किए बूट स्पेस के लिए), हाई एंड फीचर ऑप्शन और सीधी सीएनजी से स्टार्ट होने वाली टेक्नोलॉजी दी है। “

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button