Betul Harda News: हरदा में भीषण आगजनी के बाद पटाखा गोडाउन पहुंचे कलेक्टर, एसपी, जांचा स्टॉक, कमी मिलने पर अधिकरियो को दिए कार्यवाही के निर्देश

Betul Harda News: Collector, SP reached Firecracker Godown after massive arson in Harda, checked stock

Betul Harda News:(बैतूल)। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद बैतूल कलेक्टर ने जिले के सभी पटाखे गोडाउन की जांच किेए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद वे खुद एसपी सिद्धार्थ चौधरी के साथ भरकावाड़ी के पटाखा गोडाउन पहुँचे। अधिकरियो ने स्टॉक निरिक्षण किया। कमी मिलने पर अधिकरियो को कार्यवाही के निर्देश दिए है। इधर बुधवार सुबह से प्रभारी एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव समेत आरआई , पटवारियों और पुलिस की टीमें भी अलग अलग क्षेत्रों में रवाना की गई। अधिकारियों की टीमों ने कई गोदामों की जांच की।

Betul Harda News: हरदा में भीषण आगजनी के बाद पटाखा गोडाउन पहुंचे कलेक्टर, एसपी, जांचा स्टॉक, कमी मिलने पर अधिकरियो को दिए कार्यवाही के निर्देश

पटाखा गोडाउन का सम्पूर्ण निरीक्षण करने के साथ साथ स्टॉक निरीक्षण कर दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। खासतौर से यह देखा जा रहा है कि, विस्फोटक लायसेंस की वैद्यता कितनी है कब तक है। स्टॉक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है ताकि यह जानकारी मिल सके कि कहीं लायसेंसधारी द्वारा तय मात्रा से अधिक विस्फोटक का स्टॉक तो नहीं किया गया है। पटाखा गोडाउनों के अलावा कई ऐसी दुकानों पर भी प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पहुंच रही हैं। जिलेटिन की सलाखों की बिक्री की जाती है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ पाया है कि अधिकारियों को किसी गोडाउन या फिर दुकानों में कोई खामी मिली हो। गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले के 10 ब्लाकों में एक साथ जांच की कार्यवाही शुरू की गई है।

Betul Harda News: हरदा में भीषण आगजनी के बाद पटाखा गोडाउन पहुंचे कलेक्टर, एसपी, जांचा स्टॉक, कमी मिलने पर अधिकरियो को दिए कार्यवाही के निर्देश

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button