Betul Samachar : अग्निवीर बनने के लिए 82 युवा ले रहे फिजिकल ट्रेनिंग 20 अगस्त से भोपाल में प्रारंभ हो रही अग्निवीर सैनिक रैली भर्ती 

Betul Samachar: 82 youths are taking physical training to become Agniveer Agniveer Sainik Rally recruitment starting from August 20 in Bhopal

 

Betul Samachar : (बैतूल)। आगामी 20 अगस्त से भोपाल में शुरू हो रही अग्नि वीर सैनिक रैली भर्ती में शामिल होने के लिए युवा फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। कंमाडो फिजिकल एकेडमी से जुड़कर 82 युवा ट्रेनर पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

पवन अहाके ने बताया भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश जुनून है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त से मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में भी नियम बदलाव किया गया है।

लिखित परीक्षा के साथ साथ फिजिकल टेस्ट के भी अंक जोड़ा जाना है। लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट के अंक को मिलाकर मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। कंमाडो फिजिकल एकेडमी डिफेंस की तैयारी करवा रही है।

पवन अहाके द्वारा निरंतर 5 वर्षों से देश सेवा के लिए सुबह 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड बैतूल में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन से आर्मी, पुलिस में 52 युवक-युवतियों का चयन हो गया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button