Betul News : स्विमिंग पूल पर पहुंचे तैराकों के खिले चेहरे, खूब खेला फुटबॉल

बोले तैराक - सांझवीर का आभार, सीएमओ को धन्यवाद

Betul News : बैतूल। नपा के कुछ अधिकारियों की अनदेखी के चलते मायूसी झेल रहे तैराकों के चेहरे रविवार सुबह उस समय खिल गए जब एक उम्मीद लेकर तैराक नपा के स्विमिंग पूल पर पहुंचे। स्विमिंग पूल जहां पानी से लबालब भरा हुआ नजर आया तो पाइप के जरिए पूल में पानी चलता हुआ भी दिखाई दे रहा था।

कल तक मोटर खराब होने के चलते, जहां कुछ दिनों के लिए पूल बन्द करने की नौबत आ गई थी। नपा सीएमओ के निर्देश पर चंद घंटों के भीतर ही जहां मोटर रिपेयरिंग करा दी, बल्कि तैराकों की मायूसी भी दूर कर दी। स्वीमिंग करने वाले तैराकों ने खबर प्रकाशित करने के लिए सांझवीर टाईम्स को थैंक्स तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

गौरतलब है कि पूल की मोटर तीन दिनों से खराब होने और तैराकों की सेहत को लेकर शनिवार ही सांझवीर टाइम्स ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने भरोसा दिलाया था कि मोटर रिपेयरिंग करवाकर पूल का संचालन यथावत कर दिया जाएगा।

तैराकों ने स्विमिंग के साथ ही खेली फुटबॉल

नपा के स्विमिंग पूल के नियमित तैराक ओम पुरोहित तथा फहीम खान ने बताया कि मोटर खराब होने के चलते शनिवार ही प्रबन्धन ने यह संभावना जाहिर कर दी थी कि कुछ दिनों के लिए पूल बन्द हो सकता है। इसके बाद कई तैराकों में मायूसी के साथ नाराजगी भी थी, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही स्विमिंग पूल पर पहुंचे तो पानी लबालब भरा हुआ था। मोटर भी रिपेयरिंग करवा दी गई थी। इसके बाद तैराकों ने जहां जमकर तैराकी की तो वहीं पूल में फुटबाल भी खेला। सभी तैराकों ने सांझवीर टाईम्स सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button