Betul Today News: पैथोलॉजी की इंटरनेट सेवा ठप्प, रिपोर्ट के लिए परेशान होते रहे मरीज

केबल कटने के कारण घंटों तक बाधित रहा इंटरनेट

Betul Today News: बैतूल। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में इंटरनेट सेवा ठप्प हो जाने के कारण सेंपल रिपोर्ट के लिए मरीज परेशान होते रहे। घंटों तक इंटरनेट सेवा ठप्प रही। पैथोलॉजी पूरी तरह से ऑनलाईन इंटरनेट से कनेक्ट कर दी है। बिना इंटरनेट के रिपोर्ट नहीं निकलती।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के एकीकृत लोक स्वास्थ्य प्रयोगशाला की इंटरनेट सेवा बंद हो गई। जिससे लोग ब्लर्ड संबंधित रिपोर्ट के लिए परेशान होते रहे। रिपोर्ट के लिए लेब की लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई।

रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, रिपोर्ट नहीं मिलने से मरीजों के उपचार में भी देरी हुई। अक्सर देखने में आता है कि ब्लर्ड की सेंपल रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टरों द्वारा रिपोर्ट के आधार पर ही उपचार किया जाता है, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण मरीजों व परिजनों को परेशानी उठानी पड़ी।

मंगलवार सुबह 11 बजे से इंटरनेट सेवा बंद हो गई। समाचार लिखे जाने तक इंटरनेट सेवा शुरू नहीं हो सकी। पैथोलॉजी एक निजी कंपनी की इंटरनेट सेवा से जुड़ी है। खुदाई के दौरान ब्राउंडवेंड केबल कटने से इंटरनेट सेवा ठप्प हो गई। अधिकारी टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों को फोन घन-घनाते रहे। अधिकारियों को केवल आश्वासन ही मिल रहा था। रिपोर्ट के लिए दूर-दराज गांव से आए लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। कई लोगों को इमरजेंसी में रिपोर्ट की जरूरत थी लेकिन इंटरनेट बंद होने से रिपोर्ट नहीं बन पाई।

उल्लेखनीय है कि पैथोलॉजी में पहले मैनूवल काम होता था, लेकिन अब पैथोलॉजी को हाईटेक करके इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया है। बिना इंटरनेट सेवा के पैथोलॉजी में कामकाज होना अब संभव नहीं है। सेवा बाधित होने से पैथोलॉजी में काम करने वाले कर्मचारी भी परेशान होते रहे।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button