Ola S1X 4kWh Battery Pack : 4kWh बैटरी पैक के साथ नया Ola S1X लॉन्च, 8 साल तक की वारंटी भी, जानें कीमत और फीचर्स
Ola S1X 4kWh Battery Pack: New Ola S1X launched with 4kWh battery pack, warranty up to 8 years, know price and features

Ola S1X 4kWh Battery Pack: ओला इलेक्ट्रिक ने नए S1 X 4 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर वैरिएंट के लॉन्च की घोषणा की है, जो कम कीमत में ज्यादा रेंज ऑफर करती है। नया Ola S1 X 4 kWh ओला का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 190 किमी की रेंज देगा। इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी।
नई Ola S1X की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। यह 3.3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। S1X कुल 7 कलर ऑप्शन- रेड वेलोसिटी, मिडनाइट, वोग, स्टेलर, फंक, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसमें 4.3 इंच सेगमेंडेट डिस्प्ले और फिजिकल की (Key) अनलॉक फीचर मिलते हैं।
फिचर्स(Ola S1X 4kWh Battery Pack)
इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी नहीं मिलती है जबकि S1X के 3kWh वेरिएंट में 5 इंच सेगमेंडेट डिस्प्ले, कीलेस अनलॉक (Keyless unlock) और स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है। इनके अलावा, S1X स्कूटर सीरीज में 2kWh वेरिएंट भी आता है, जो इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है और सबसे कम रेंज (143 km) ऑफर करता है।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पूरे प्रोडक्ट लाइनअप के लिए 8 साल या 80,000 किमी तक की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी का भी ऐलान किया है। नए S1X के लॉन्च और 8 साल की वारंटी की घोषणा के अलावा ओला ने एडिशनल वारंटी पैकेज भी पेश किया है, जो 1,25,000 किमी तक कवर करता है। हालांकि, यह पेड ऑप्शन है। यानी, यह पैसा देकर लिया जा सकता है।
एस1एक्स 4kWh बैटरी पैक स्कूटर लॉन्च के साथ ही, ओला ने आवासीय क्षेत्रों और राजमार्गों को कवर करते हुए इस तिमाही के अंत तक अपने चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मौजूदा 1,000 इकाइयों से 10,000 यूनिट तक बढ़ाने की अपनी योजना का भी ऐलान किया। इस बीच, कंपनी ने अप्रैल तक अपने सर्विस नेटवर्क को 600 सेंटर्स तक बढ़ाने की योजना की भी घोषणा की।
किमत(Ola S1X 4kWh Battery Pack)

नई Ola S1X 4kWh वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है। इसकी डिलीवरी अप्रैल महीने से शुरू की जाएगी।
फिचर्स(Ola S1X 4kWh Battery Pack)




