Betul Ki Taza Khabar: क्राइम बैठक में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कप्तान नाराज, खरब परफॉर्मेंस वाले थानेदारों को जमकर फटकार
Betul Ki Taza Khabar: Captain angry over increasing incidents of theft in crime meeting, reprimands police officers with high performance

Betul Ki Taza Khabar: शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने क्राईम मीटिंग में नाराजगी जताई है और थाना प्रभारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में क्राईम मीटिंग में आयोजित की गई। क्राईम मीटिंग में एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एएसपी कमला जोशी और सभी एसडीओपी और सभी थानों के थाना प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैतूल शहर में बढ़ती चोरियों की घटना को लेकर एसपी ने नाराजगी जताई और कोतवाली तथा गंज थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर में बढ़ती चोरियों की घटना पर अंकुश लगाया जाए। रात के समय पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।
अभी तक हुई चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। चोरी की घटनाओं के अलावा थानों में लंबित अपराधिक सहित अन्य प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सीएम हेल्प लाईन में आ रही शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए इनका निराकरण करने के लिए कहा गया है। जिन थाना प्रभारियों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें भी कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए है। अच्छा काम करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना भी की गई। एक घंटे से अधिक समय तक क्राईम मीटिंग आयोजित हुई जिसमें कई मामलों पर विस्तार से चर्चा की और निर्देश दिए है।




