Today Collector News: कलेक्टर का एक और नवाचार, अधिकारियों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

Today Collector News: Another innovation of the Collector, listened to the problems while sitting among the officials

मुख्य कुर्सी पर बैठने के कारण कई लोगों तक नहीं पहुंच पाने के बाद कलेक्टर ने लिया एक और निर्णय…

Today Collector News: बैतूल जिले की कलेक्ट्री संभालते ही कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आम लोगों के बीच काफी कम समय मे एक अलग जगह बना ली है। आम जन की सुविधाओं को लेकर पूरी गम्भीरता के साथ उन्होंने अधिकारियों के बीच यह तय कर दिया है कि कलेक्टर के काम करने का तरीका क्या है। मंगलवार जनसुनवाई में कलेक्टर का फिर एक नया प्रयोग देखने को मिला । कलेक्टर अपनी बड़ी रिवाल्विंग चेयर छोड़कर विभाग प्रमुखों के बीच लगी कुर्सी पर बैठकर आम आदमी की समस्याएं सुलझाते नजर आए। इसके पीछे कारण यह बताया गया है कि आम नागरिकों को उन तक पहुंचने और समस्या से जुड़े सम्बन्धित अधिकारियों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर तो आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने में दिलचस्पी तो दिखा रहे हैं, लेकिन लोगों की समस्याओं का निराकरण भी रहा है या नहीं इसकी समीक्षा भी करना जरूरी है, क्योंकि अभी तक जन सुनवाई का यह ट्रेंड रहा है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में आते-आते लोगों की चप्पलें तक घिस चुकी हैं।

पहले दरवाजे से एंट्री दूसरे से बाहर

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा किए गए पहले प्रयोग में जनसुनवाई बरामदे से उठाकर मीटिंग हाल में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि यहां एक ही दरवाजे से लोगों के आने और वापस जाने में काफी दिक्कतें आ रही थी, इसके बाद कलेक्टर ने तुरंत नई व्यवस्था बना दी। अब आवेदक सीधे कलेक्टर ऑफिस के मुख्य दरवाजे से लगें मीटिंग हाल के पहले दरवाजे से अंदर प्रवेश कर रहे हैं और अधिकारियों के बीच बैठे कलेक्टर से मिलकर अगले दरवाजे से आसानी से बाहर निकल रहे हैं। इस बीच समस्या से सम्बंधित अधिकारी से तुरन्त जवाब सवाल भी कर लिए जा रहे हैं। इस व्यवस्था को आम नागरिकों ने भी सही ठहराया है।

कर्मचारी नहीं सीधे विभाग प्रमुख हो रहे तलब

जनसुनवाई में अभी तक यह देखने में आया है कि विभाग प्रमुख खुद जन सुनवाई में शामिल ना होकर अपने विभाग के किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी को जनसुनवाई अटेंड करने भेज दिया करते थे, लेकिन अब नजारा पूरी तरह बदल चुका है। मीटिंग हाल अधिकारियों से जहां खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं आम जनता की शिकायतों को लेकर मौके पर मौजूद संबन्धित अधिकारियों को निराकरण के तत्काल निर्देश भी दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि अब जनसुनवाई में विभाग प्रमुखों के साथ समस्त एसडीएम भी मौके पर ही मौजूद नजर आ रहे हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button