Betul Samachar: पाइप लाइन लीकेज, कल पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Betul Samachar: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के जयप्रकाश वार्ड में स्थित मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लिकेज हो गया है। इसके साथ ही कॉलेज चौक पर सभी पानी की टंकियों को भरने वाला मुख्य वाल्व भी बड़ा लीकेज आने से व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नपा की जल शाखा दोनों लीकेज को सुधारने के लिए पूरे अमले के साथ जुटी है। गुरुवार दोनों लीकेज सुधारने का काम शुरू हुआ है।
संभावना है कि इसे सुधारने के लिए दो दिन का समय लगेगा। इसी वजह 1 मई, शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। लोगों को शनिवार को ही पानी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने बताया कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए तेजी से सुधार कार्य किया जा रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें
👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t
बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com




